Thursday, November 19, 2026
17.1 C
Bhopal

साउथ कोरिया में दर्जनों लोगों को एकसाथ हुआ कार्डियक अरेस्ट

साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन उत्सव के दौरान एक संकरी सड़क पर भीड़ बढ़ जाने से कई लोग कुचल गए। अधिकारियों का कहना है कि घटना में दर्जनों लोगों को दिल का दौरा पड़ा। नेशनल फायर एजेंसी के एक अधिकारी चोई चेओन-सिक ने कहा कि शनिवार रात इटावन लेसर जिले में भीड़ बढ़ने से करीब 100 लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि ‌उन्होंने घायल होने वालों की सही संख्या नहीं बताई। कई लोगों को CPR दी गई। वहीं कई अन्य को आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया है।

जानिए क्या है हैलोविन फेस्टिवल
पश्चिमी देशों में हैलोविन फेस्टिवल मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये फेस्टिवल पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोग डरवाना मेकअप करते हैं और डरवाने आउटफिट्स पहनते हैं। हैलोवीन की उत्पत्ति प्राचीन सेल्टिक त्योहार समहिन से हुई है। यह दिन सेल्टिक कैलेंडर का आखिरी दिन होता है। इसलिए सेल्टिक लोगों के बीच यह नए वर्ष की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। ईसाई समुदाय के लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। हैलोवीन अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों में मनाया जाता है, लेकिन इस त्योहार की शुरुआत आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई थी।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img