Sunday, September 20, 2026
23.1 C
Bhopal

साउथ कोरिया में हैलोवीन फेस्टिवल में भगदड़:146 की मौत, 150 जख्मी

साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में शनिवार देर रात हैलोवीन उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से 146 लोगों की मौत हो गई। 150 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें से कई को कार्डियक अरेस्ट हुआ है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। नेशनल फायर एजेंसी के एक अधिकारी चोई चेओन-सिक ने कहा कि इटावन लेसर जिले में एक संकरी गली में भीड़ बढ़ने से यह घटना हुई।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पार्टी में भगदड़ मचने से कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित करीब 50 लोगों को सीपीआर दिया गया। इमरजेंसी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि 81 फोन ऐसे लोगों के आए जिन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने बयान जारी कर अधिकारियों से घायलों को बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया है। साथ ही उत्सव स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा है।

Hot this week

6 करोड़ की नई तहसील बिल्डिंग के रास्ते पर कीचड़ और गड्ढे, जनता परेशान

​भोपाल: राजधानी के कोलार में कुछ महीने पहले ही करीब...

पटवारियों की हड़ताल, रजिस्ट्री में निष्पादक बनाने का विरोध तेज

भोपाल: ​राज्य सरकार की स्वामित्व योजना के तहत मुफ्त रजिस्ट्री...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, 4 लाख ऐंठे

​ग्वालियर: जिले के पुरानी छावनी इलाके में शादी का झांसा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img