Thursday, November 19, 2026
13.2 C
Bhopal

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:14 ड्रमों में शराब मिली

भोपाल के आदमपुर स्थित छावनी पठार में आबकारी टीम ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। यहां दबिश देकर अवैध शराब जब्त की गई। शराब से भरे ड्रम गड्‌ढों में छिपाकर रखे थे। वहीं, घरों में छोटी-छोटी बोतलों में शराब भरकर रखी गई थी। मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अफसरों का कहना है कि गांव में शराब बनाकर आसपास के इलाकों में बेची जाती है। लंबे समय से इसकी खबरें मिल रही थीं। इसके चलते सोमवार सुबह यह कार्रवाई की गई।

डिस्ट्रिक कंट्रोलर एचएस गोयल ने बताया कि 10-12 अधिकारी-कर्मचारियों की टीमों ने एक साथ आदमपुर छावनी पठार में दबिश दी। एक प्राइवेट स्कूल के पीछे गड्‌ढे में शराब छिपाकर रखी थी। अलग-अलग जगहों से कुल 500 किलो महुआ लाहन और 30 लीटर हाथ भट्‌टी शराब जब्त की गई। कुछ घरों से भी शराब मिली, जो बोतलों में रखी थी।

आसपास के इलाकों में करते हैं सप्लाई
आबकारी अफसरों की मानें तो इस इलाके में कई लोग अवैध शराब बनाते हैं और आसपास के इलाकों में सप्लाई करते हैं। इस पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसके बाद आज यह कार्रवाई की गई।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img