Thursday, November 19, 2026
13.2 C
Bhopal

बिजनेस टायकून पर पत्नी ने लगाया बेरहमी का आरोप

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला ने पति पर बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया है। पति का नाम अजय हरिनाथ सिंह है और वो देश के बड़े बिजनेस घरानों में शुमार डार्विन प्लेटफॉर्म ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक हैं।

पत्नी अमृता अभी भोपाल के नर्मदा ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। उन्हें 3 नंवबर को मारपीट के बाद यहां भर्ती कराया गया था।

रविवार रात अमृता को होश आया। इसके बाद उनसे फोन पर बातचीत की। अमृता ने बताया कि अजय हाल ही में भोपाल आया। इसके बाद मेरे साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। पैर में फ्रैक्चर है और सिर में गंभीर चोट है। शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। पति बच्चों को लेकर मुंबई चला गया है।

अमृता बताया कि पति को किसी लड़की ने गुमराह किया है और इसी वजह से मारपीट की है। उन्हें अलग-अलग लड़कियों से शादी करने का शौक है। मुझे होश नहीं था इसलिए पुलिस को बयान नहीं दे सकी।

अमृता बोलीं कि पुलिस से उन्होंने बयान के लिए 2 दिन का वक्त मांगा है। अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। आरोपों को लेकर अजय हरिनाथ से बातचीत की कोशिश की, लेकिन कॉन्टैक्ट नहीं हो सका।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img