Thursday, November 19, 2026
13.2 C
Bhopal

मालसिंह होंगे भोपाल के नए कमिश्नर

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के सीनियर आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। नर्मदापुरम कमिश्नर माल सिंह भयडिया को भोपाल संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, वर्तमान कमिश्नर गुलशन बामरा को पर्यावरण विभाग भेजा गया है। इसके अलावा ACS पीएचई मलय श्रीवास्तव को ACS पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं, नीरज मंडलोई को पीएस नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग बनाया है। अनिरुद्ध मुखर्जी को पीएस लोक परिसंपत्ति विभाग को प्रशासन अकादमी के डीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया। संजय शुक्ला को पीएस लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) बनाया।मनीष सिंह को औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया। सुखवीर सिंह को पीएस पीडब्ल्यूडी बनाया है। फैज अहमद किदवई को पीएस परिवहन विभाग बनाया। इसके साथ जेल विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उमाकांत उमराव को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में पीएस बनाया। गुलशन बामरा को पीएस पर्यावरण विभाग डीजी एप्को, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के पीएस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संजय गोयल को प्रमुख राजस्व आयुक्त भोपाल के साथ आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।जॉन किंग्सली एआर को कमिश्नर मेडिकल एजुकेशन बनाया। जीव्ही रश्मि एमडी कृषि विपणन बोर्ड बनाया। मालसिंह भयडिया को भोपाल संभाग का संभागायुक्त बनाया। श्री मन शुक्ला नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर बनाया गया है।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img