Friday, November 20, 2026
20.7 C
Bhopal

भोपाल में कल 4 घंटे बिजली कटौती

राजधानी भोपाल के कई इलाकों में शुक्रवार, 18 नवंबर को चार घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई बंद रखी जाएगी। जो इलाके प्रभावित होंगे, उनमें गिरनार कॉलोनी, अमरावदखुर्द, सात नंबर मार्केट, एयरपोर्ट तिराहा, शांतिनगर, जीआरपी कॉलोनी आदि शामिल हैं। ऐसे में जनता से जुड़े कई काम प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए लोग जरूरी काम पहले से ही निपटा लें। ताकि, उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक स्टेट हेंगर एयरपोर्ट, एयरपोर्ट तिराहा, अमरावदखुर्द गांव, गिरनार कॉलोनी, मल्होत्रा कॉलेज, गिरनार हिल्स, सिग्नेचर 360, कस्तूरी रॉयल, अटलाटिक कॉलोनी (कोलार) एवं आसपास का क्षेत्र में मेंटेनेंस होगा। इसके चलते सप्लाई नहीं होगी।
  • सुबह 7 से 11 बजे तक मानसरोवर कॉम्पलेक्स, हबीबगंज स्टेशन, जीआरपी कॉलोनी, एचआईजी क्वार्टर, शांतिनगर, दुर्गा मंदिर एरिया, अंकुर कॉम्पलेक्स, पारूल हॉस्पिटल, सात नंबर मार्केट एवं आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img