भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने एक बार फिर सावरकर पर निशान साधा है। राहुल ने गुरुवार को अकोला में मीडिया के सामने एक चिट्ठी दिखाई। उन्होंने बताया कि सावरकर ने ये चिट्ठी अंग्रेजों को लिखी थी। उन्होंने खुद को अंग्रेजों का नौकर बने रहने की बात कही थी। साथ ही डरकर माफी भी मांगी थी। गांधी-नेहरू ने ऐसा नहीं किया, इसलिए वे सालों तक जेल में रहे।
इधर, राहुल के इस बयान पर महाराष्ट्र का सियासी पारा भी चढ़ गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने आपत्ति जताई है। वहीं पिछली सरकार में कांग्रेस के सहयोग से राज्य के CM रहे उद्धव ठाकरे ने राहुल के बयान से असहमति जताई है। बता दें कि इसी हफ्ते कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे राहुल के साथ शामिल हुए थे।




