Friday, November 20, 2026
20.7 C
Bhopal

श्रद्धा मर्डर केस में आफताब की पेशी कुछ देर में:दिल्ली पुलिस ने रिमांड मांगी

दिल्ली में 27 साल की श्रद्धा के मर्डर के आरोप आफताब अमीन पूनावाला को गुरुवार को साकेत कोर्ट में कुछ देर बाद पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस कस्टडी बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने कोर्ट में आरोपी को हिमाचल की पार्वती घाटी और दिल्ली के वन क्षेत्रों में ले जाकर सीन रीक्रिएट करने की बात कही है। पुलिस नार्को टेस्ट की भी तैयारी कर रही है।

पानी के बिल की भी होगी पूछताछ
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस नए सुराग वाटर बिल पर आफताब से पूछताछ करना चाहती है।आफताब के महरौली फ्लैट का 300 रुपए का वाटर बिल आया है, जबकि पड़ोसियों का बिल जीरो है। वजह यह कि दिल्ली में 20 हजार लीटर पानी मुफ्त दिया जाता है। पुलिस जानना चाहती है कि आखिर आफताब ने इतना पानी कहां खर्च कर डाला।

उधर, श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स, मर्डर वेपन और मोबाइल की तलाश में लगातार तीसरे दिन महरौली के जंगलों में छानबीन की जाएगी। अब तक यहां से 13 बॉडी पार्ट्स मिले हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच और DNA जांच के लिए भेजा गया है। 28 साल के आफताब ने 18 मई को श्रद्धा का मर्डर किया था और उसके 35 टुकड़े कर जंगल में फेंके थे।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img