Friday, November 20, 2026
24.1 C
Bhopal

नर्मदा अस्पताल की नर्स ने किया सुसाइड

भोपाल के नर्मदा अस्पताल की नर्स ने सुसाइड कर लिया। पुलिस को मौके पर सिरिंज का सेट मिला है। आशंका है कि नर्स ने एनेस्थीसिया का ओवर डोज लेकर जान दी है। घटना स्थल पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इधर, पुलिस का पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

एएसआई बीपी विश्वकर्मा ने बताया कि मूलत: नर्मदापुरम (होशंगाबाद) की रहने वाली विशाखा कहार (25) पुत्री उमेश कहार अरेरा कॉलोनी में संचालित नर्मदा अस्पताल में नर्स थी। वह अस्पताल के सामने बने हॉस्टल में ही रहती थी। शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे उसके पास के रूम में रहने वाली नर्स पूजा ने देखा कि विशाखा बेसुध पड़ी है। उसने अस्पताल प्रबंधन व पुलिस को सूचना दी। इस पर पहुंची पुलिस। तलाशी में रूम में एक इंजेक्शन और दवा की शीशी मिली।

कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही असल वजह का खुलासा हो पाएगा। ASI बीपी विश्नकर्मा ने बताया कि पूजा के अभी बयान नहीं हो सके हैं, इसलिए अभी यह जानकारी नहीं कि विशाखा के रूम का दरवाजा बंद था या खुला था।

Hot this week

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img