Friday, November 20, 2026
24.1 C
Bhopal

श्रद्धा का सिर ढूंढने तालाब खाली कराने पहुंची पुलिस:महरौली जंगल से अब तक 17 हड्डियां बरामद

श्रद्धा मर्डर केस में रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को आफताब ने बताया है कि उसने श्रद्धा का सिर दिल्ली के एक तालाब में फेंका है। इसके बाद दिल्ली पुलिस रविवार शाम छतरपुर जिले के मैदान गढ़ी पहुंची और यहां मौजूद एक तालाब खाली करा रही है। गोताखोरों को भी बुलाया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस कुछ देर पहले आफताब को यहां लेकर आई थी। उसने कबूल किया है कि श्रद्धा के सिर को इसी तालाब में फेंका था। मर्डर वेपन भी गायब है। इधर, पुलिस ने छतरपुर जिले के महरौली जंगल से अब तक 17 हड्डियां बरामद की है, उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

वहीं, सोमवार को आफताब का नारको टेस्ट भी हो सकता है। पुलिस ने इसके लिए 40 सवालों की लिस्ट तैयार की है। इससे पहले दिल्ली पुलिस श्रद्धा की हत्या के सीन रिक्रिएट करने के लिए रविवार सुबह आफताब के घर पहुंची है।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img