Monday, September 28, 2026
20.7 C
Bhopal

ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क संचालक एवं बालकल्याण अधिकारी सयुंक्त रुप से कार्य करें : डीसीपी हेड्क्वार्टर श्री विनीत कपूर

अन्तर्राष्ट्रिय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़े में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क एवं बाल कल्याण अधिकारी करेंगे आमजन को जागरुक

25 नवम्बर से 15 दिनों तक महिला व बाल हिंसा को रोकने व संरक्षण हेतु आयोजित किये जायेंगे जागरूकता कार्यक्रम

आज दिनांक 24/11/2022 को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री विनीत कपूर की अध्यक्षता में कमिश्नर कार्यालय में महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क एवं बाल कल्याण अधिकारियों की बैठक ली गई, जिसमें महिला एवं बाल संरक्षण हेतु कार्य करने वाले विभिन्न समाजिक संगठन व SJPU, CWC, आरम्भ संस्था एवं ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क व बाल कल्याण अधिकारियों ने भाग लिया।

पुलिस उपायुक्त श्री कपूर द्वारा महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क एवं बाल कल्याण अधिकारियों द्वारा थाना स्तर पर ज कार्यवाही की जा रही है, उसकी समीक्षा की गई, साथ ही 25 नवम्बर 22 से अन्तर्राष्ट्रिय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा है, जिसमें आगामी 15 दिनो तक जागरूकता कार्यक्रम चलायें जायेंगे, उसके सम्बंध मे चर्चा की गई तथा उसके सम्बंध मे निर्देश पारित किये गये कि महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा में महिला व बाल हिंसा को रोकने के लिए एवं संरक्षण हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसमे हर थाने के 2 स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए, साथ ही साथ हर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर कियोस्क लगाने के निर्देश दिए गए, जहां पर जागरूकता हेतु बेनर, पम्प्लेट वितरित किये जायेंगे। इसमे नगर व ग्राम रक्षा समिति के माध्यम से महिला व बाल हिंसा को रोकने एवं संरक्षण हेतु जन जागरूकता एवं प्रचार प्रसार किया जाएगा।

महिला डेस्क व बाल कल्याण अधिकारियो को समन्वय बनाकर कार्य करने व क्षेत्रों मे जन संवाद आयोजित कर महिला व बाल अपराधों की रोक-थाम हेतु आमजन को जागरुक करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही उत्कृष्ठ अनुसंधान हेतु सारगर्भित व्याख्यान देकर मार्गदर्शित किया गया।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img