Monday, September 28, 2026
29.1 C
Bhopal

थाना हनुमानगंज एवं क्राईम ब्राच क की संयुक्त कार्यवाही से सफलता, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, एक ई रिक्शा तथा आटो जप्त कुल मशरूका लगभग 3 लाख 70 हजार रूपये

             वर्तमान परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए सम्पत्ति संबंधी अपराधो पर नियंत्रण रखने एवं अपहृत मशरूका की शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दिनांक- 26-11-22 को थाना हनुमानगंज में फरियादी गोविंदा सोनी पिता स्व. अतुल सोनी उम्र- 32 साल निवासी- हनुमान मंदिर के पास झुग्गी राजीव नगर कोटरा थाना कमला नगर भोपाल ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक- 25-11-22 की रात को भोपाल टाकीज कलारी के पास से किसी नें मेरा ई रिक्शा जिसकी नबंर एम पी 04 आर बी 3527 को चोरी कर लिया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना हनुमानगंज में अप.क्र- 846/22  धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

            प्रकरण की कायमी पश्चात वरिष्ठ अधिकारीगण पुलिस उपायुक्त जोन-3 भोपाल श्री रामसनेही मिश्रा एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री गोपाल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर थाना हनुमानगंज जिला भोपाल एवं स्टाफ की टीम तैयार की गई ।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही – टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रीय कर माल मल्जिम की तलाश पतारसी की गई । इस दौरान क्राईम ब्राच भोपाल की टीम की मदद ली गई । तलाश पतारसी के दौरान चोरी गये वाहन एवं आरोपियो के सबंध मे सटीक सूचना मिलने पर थाना हनुमानगंज तथा क्राईम ब्रांच की संयूक्त टीम द्वारा चोरी गये वाहन ई रिक्शा के साथ दो आरोपियो को मात्र 24 घंटे में पकडने मे सफलता हासिल की गई । आरोपीगणो ने उक्त घटना के अलावा थाना मंगलवारा क्षेत्र मे घटना कर आटो चोरी करना स्वीकार किया । जिनसे विधिवत् आटो की भी जप्ती की गई ।

घटना वारदात का तरीका –  आरोपीगण ई रिक्शा पर सवारी के रूप मे बैठे थे , फरियादी रिक्शा चालक जैसे ही भोपाल टाकीज देशी कलारी पर रूपये खुल्ले लेने गया तो आरोपियो ने मौका पाकर रिक्शा स्टार्ट करके चोरी कर ले गये ।

आरोपीयो का नाम पता-
1-   नदीम खान पिता नसरूद्दीन उम्र- 19 साल निवासी- इंद्रा नगर टीला जमालपुरा भोपाल
2-   साहिल पिता विनोद वाल्मिक निवासी- हाऊसिग बोर्ड गैस राहत कालोनी कंरोद निशातपुरा भोपाल

जप्ती मशरूका का विवरणः-         
क्र
अप.क्र
धारा
थाना
जप्त मशरूका
1
846/22
379 भादवि
हनुमानगंज
एक ई रिक्शा नबंर MP04 RB 3527   कीमती 1 लाख 70 रूपये लगभग
2
231/22
379  भादवि
मंगलवारा
एक आटो MP04 R A 1724 कीमती 2 लाख रूपये लगभग 

अपराधिक रिकार्ड –  आरोपी साहिल के विरूद्ध पूर्व आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है –
1-   अप.क्र- 613/22 धारा 279,294,307,323,506,34 भादवि थाना निशातपुरा भोपाल
 
भूमिकाः- वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर, सउनि सतेन्द्र चौबे ,  प्रआर. बृजेश निगम , सउनि करन सिंह (थाना मंगलवारा ) सउनि पुष्पेन्द्र यादव  , सउनि अविनाश दुबे ,प्रआर जगदीश परमार (थाना क्राईम ब्रांच) की सराहनीय भूमिका रही है।
 

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img