Monday, September 28, 2026
30.5 C
Bhopal

बिन बुलाए खाने पहुंचा, धोने पड़े बर्तन

आपने आमिर खान की फिल्म ‘थ्री इडियट’ देखी होगी, जिसमें आमिर खान अपने दो साथियों के साथ एक शादी में बिन बुलाए खाना खाने पहुंच जाता है। जिस पर खूब हंगामा होता है। हालांकि ये सभी किसी तरह वहां से निकल लेते हैं। लेकिन भोपाल में हकीकत में ऐसा करना एक युवक को महंगा पड़ गया।

भोपाल में एक शादी समारोह में बिना इनविटेशन पहुंचे एक MBA स्टूडेंट से बर्तन धुलवाए गए। यह सजा उसे फ्री में खाना खाने पर मिली। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले पर भी कार्रवाई की मांग भी पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर से की गई है।

वीडियो भोपाल के किस मैरिज गार्डन का और कब का है, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन वीडियो बुधवार को सामने आया। इसके बाद वीडियो बनाने वाले पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग भी की जा रही है।

युवक ने खुद को जबलपुर का होना बनाया
स्टूडेंट ने खुद को जबलपुर का निवासी होना बताया। भोपाल में वह एक प्राइवेट कॉलेज में एमबीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। वीडियो बनाने वाला शख्स युवक से सवाल-जवाब कर रहा था। इस दौरान पढ़ाई, काम और कहां का रहने वाला है आदि जानकारियां भी ले रहा है।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img