Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

5 शावकों के साथ नजर आई टाइगर:मां के साथ घूमते दिखे बच्चे

टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश के सभी 6 टाइगर रिजर्व इन दिनों टूरिस्टों से गुलजार है। चाहे STR हो या बांधवगढ़, या फिर पेंच। टूरिस्टों को टाइगर के करीब से दीदार हो रहे हैं। पेंच में टाइगर पांच शावकों के साथ नजर आईं। बच्चे मां के साथ घूमते दिखे। उन्हें देख टूरिस्ट रोमांचित हो गए। पेंच प्रबंधन ने शावकों के साथ घूमते टाइगर का VIDEO भी जारी किया है, जिसे टूरिस्ट ने ही मोबाइल से रिकॉर्ड किया है।

पेंच प्रबंधन के अनुसार बाघ परिवार के मूवमेंट के दौरान उचित दूरी बनाए रखी। ड्राइवर, गाइड और टूरिस्ट दूर थे, ताकि टाइगर को परेशानी न हो। डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने बताया कि एक दिलचस्प तथ्य यह भी है कि गर्मी में इसी टाइगर के साथ चार शावक घूम रहे थे, जबकि अब पांच टाइगर है। संभवत: एक छोटे शावक के लिए वह पालक मां की भूमिका निभा रही है।

दो महीने में हजारों टूरिस्ट घूमे
बता दें कि 1 अक्टूबर से सभी 6 टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में टूरिस्टों की एंट्री शुरू हो चुकी है। दो महीने में हजारों टूरिस्ट टाइगर रिजर्व में घूम चुके हैं। दिसंबर की बुकिंग भी हो चुकी है। कई सीटें तो फुल हो चुकी है। टाइगर रिजर्व में घूमते हुए टूरिस्टों को टाइगर, ब्लैक पेंथर, बायसन, हिरण, भालू समेत कई जानवरों के दीदार हो रहे हैं।

Hot this week

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img