थाना गांधी नगर में दिनांक-28.11.22 की रात्रि में फरियादी ने रिपोर्ट किया कि वाहन मोटर साईकिल सीबी शाईन घर के सामने शिवाजी वार्ड से चोरी हो गया है जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रं- 288/22 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया, सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया । आरोपी व चोरी गये मशरूका की पतारसी हेतु टीम गठित की गई , पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्वाल बाबा बस्ती के पास एक व्यक्ति वाहन बेचने की फिराक में घूम रहा है । जिसे घेराबंदी कर पकडा नाम पता पूछने पर अपने नाम प्रवीण दाभाडे बताया जिसने वाहन चोरी करना बताया, पूछताछ कर मय वाहन के थाना लाया गया जिसके कब्जे से वाहन कीमति 40 हजार रूपये का बरामद किया गया ।
पकडे गये आरोपी का नाम–
01 प्रवीण दाभाडे पिता रामचन्द्र दाभाडे उम्र 32 साल निवासी हाई स्कूल के पीछे गांधी नगर
सराहनीय योगदान- थाना प्रभारी अरूण कुमार शर्मा, प्रआर बिहारीलाल की सराहनीय भूमिका रही ।




