24 घंटे के अंदर नकबजनी की घटना का किया खुलासा ।
नकबजनी मे गया मशरूका बरामद कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये ।
नकबजनी करने वाली दो आरोपी पुलिस गिरफ्त मे ।
प्रेस नोट, थाना मिसरोद
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चोरी एवं नकबजनी पर अंकुश लगाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है जो पुलिस उपायुक्त जोन 02 भोपाल श्रीमति श्रध्दा तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 02 भोपाल श्री राजेश सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त संभाग मिसरोद श्री अमित कुमार मिश्रा के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी मिसरोद उनि. रास बिहारी शर्मा के नेतृत्व मे विशेष पुलिस टीम का गठन कर 24 घंटे के अंदर किया नकबजनी की घटना का किया खुलासा ।
घटना का संक्षिप्त विवरण – 1. थाना मिसरोद मे दिनांक 04.12.22 को सूचना प्राप्त हुई की फ्लैट न. 406 गैलेक्सी अपार्टमेंट आईबीडी रायल सिटी सलैया मिसरोद मे किसी अज्ञात चोर व्दारा फ्लैट का ताला तोड़ कर लिफ्ट का डीबीआर चोरी की घटना को अंजाम दिया जिसकी सूचना पर अपराध क्र. 560/22 धारा 454,380 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
अनुसंधान – कल दिनाँक 04.12.22 को नकबजनी का अपराध पंजीबध्द उपरांत वरिष्ठ अधिकारियो के कुशल मार्गदर्शन मे तुरंत टीम गठित कर थाना मिसरोद,बागसेवनिया,कटारा क्षेत्र के 40-50 कैमरो को चेक करने तथा तकनीकी संसाधनो का सूक्ष्मता से अवलोकन उपरांत मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुआ कि 11 मील के पास दो व्यक्ति लिफ्ट का डीबीआर बेचने की फिराक मे है सूचना की तस्दीक हेतु टीम रवाना किया गया दो व्यक्ति डीबीआर लिये मिले जिनसे पूछताछ करने पर आईबीडी रायल सिटी सलैया मिसरोद की घटना करना स्वीकार किया तुरंत वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया जिन्होने कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया 24 घंटे के अंदर घटना को अंजाम देने वाले दो व्यक्तियो को गिरफ्तार एवं नकबजनी मे गया मशरूका बरामद किया ।
बरामद मशरूका का विवरण-
लिफ्ट डीबीआर कीमत 2.5 लाख रुपये
500 रुपये नगदी ।
आरोपीगण – 1. राहुल तोमर निवासी सलैया भोपाल ।
2. मिथलेश तोमर ग्राम सनखेड़ी कोलार भोपाल ।
वारदात का तरीका – दिन मे करते थे सूने मकानों की रैकी और मौका पाकर सूने घर का ताला तोडकर घर के अंदर घुसकर देते थे बारदात को अंजाम ।
अनुसंधान मे महत्वपूर्ण भूमिका -थाना प्रभारी मिसरोद उनि रास बिहारी शर्मा ,सउनि अशोक शर्मा , प्र आर निर्मल विश्वकर्मा ,आर. जीतेन्द्र जाट, आर. धीरज गुर्जर,आर. उमेश शाक्य , आर. सुजीत तिवारी,आर. बंटी साकले सहित थाना का अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा ।




