Wednesday, September 30, 2026
24.6 C
Bhopal

राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकारी की जमानत निरस्त


।
पूर्व में वन विभाग ने लिया था दो दिन का पुलिस रिमांड
              आज दिनांक को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी भोपाल श्री अमर सिंह सिसौदिया ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर उसका मांस मय अवयव के अपनी दोपहिया वाहन की डिग्गी में परिवहन करने वाले आरोपी वारिश मोहम्मद पिता मोहम्मद युनुस निवासी डी-51 बाग उमराव दुल्हा, डी-सेक्टर, भोपाल की जमानत अभियोजन के तर्को से सहमत होते हुए एवं अपराध की गंभीरता को देखते हुए निरस्त कर दी। पूर्व में वन विभाग ने आरोपी को दो दिन के लिए रिमांड पर लिया था। प्रकरण में पैरवी अभियोजन अधिकारी श्रीमति सुधा विजय सिंह भदौरिया ने किया है। मामला इस प्रकार है कि राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर उसका मांस मय अवयव के अपनी दोपहिया वाहन की डिग्गी में परिवहन कर रहा था दुर्गा धाम मंदिर अशोक विहार के सामने वन परिक्षेत्र उडनदस्ता की टीम एवं क्र्रेक टीम द्वारा मोर का शव मय गर्दन पैरो सहित छिला हुआ जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया था और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया था।
                                                                

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img