Saturday, November 21, 2026
22.1 C
Bhopal

हत्या कर झाड़ियों में फेंका था युवक का शव:पेट में नुकीले हथियार से की गई हत्या

भोपाल में जंबूरी मैदान में 29 नवंबर को युवक की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाया गया था। पीएम रिपोर्ट में मर्डर का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में पता चला कि नुकीले हथियार से उसके पेट पर हमला कर हत्या की गई थी। पेट के अंदर ब्लीडिंग होने से उसकी डेथ हो गई।

पुलिस के मुताबिक शिव नगर के रहने वाले प्रमोद उर्फ बाबू ओड़ (30) पिता चेतन सिंह प्राइवेट काम करता था। गत 29 नवंबर की शाम करीब 4 बजे के आसपास मोहल्ले में रहने वाले लोगों ने उसकी लाश जंबूरी मैदान के पास झाड़ियों के किनारे मिला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश बरामद कर पीएम के लिए भेज दी थी।

गुरुवार को पीएम रिपोर्ट मिली। इसमें हत्या का खुलासा हुआ। जबकि, घटना के रोज पुलिस इसे एक्सीडेंटल डेथ या आत्महत्या मानकर चल रही थी। पुलिस को पहले दिन पता चला था कि युवक नशे का आदी था। मौत के सप्ताह भर पहले ही उसने हाथ की नस काट ली थी। गुरुवार पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। प्रमोद के माता-पिता मजदूरी करते हैं। प्रमोद अपनी बहन के साथ रह रहा था। प्राइवेट काम करता था।

Hot this week

20 लाख की एमडी ड्रग्स मामला: मुख्य सप्लायर राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार

हरदा (सिराली)। सिराली थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए...

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...

Topics

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img