आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

MP का नौगांव देश में सबसे ठंडा, पारा माइनस वन:पचमढ़ी में जमी बर्फ

मध्यप्रदेश इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। आलम यह है कि मैदानी इलाकों में प्रदेश के छतरपुर जिले का नौगांव देश में सबसे ठंडा रहा। यहां रात का न्यूनतम पारा माइनस 1 तक पहुंच गया है। दूसरे नंबर पर राजस्थान का चूरू है, यहां न्यूनतम तापमान – 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

एमपी के ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकौशल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। ठंड के साथ ही पाले की मार शुरू हो गई है। इससे जहां फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। वहीं, अब लोगों में फ्रॉस्टबाइट का खतरा भी बढ़ गया है।

फ्रॉस्टबाइट एक संभावित स्थाई स्थिति है, जो तब होती है, जब शरीर के ऊतक (जैसे हाथ और पैर की उंगलियां, कान) ठंडे मौसम या ठंडे पानी के संपर्क में आने से घायल हो जाते हैं। सर्दियों के दौरान ठंडी हवाओं और अधिक ऊंचाई पर शीतदंश (फ्रॉस्टबाइट) की आशंका ज्यादा होती है। यह तब भी हो सकता है, जब स्किन ढंकी हुई हो।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770