Monday, November 23, 2026
18.1 C
Bhopal

उमा ने बढ़ाई BJP की टेंशन:प्रीतम लोधी के घर लगाई चौपाल

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के मिशन-2023 में BJP के लिए उनकी नेता उमा भारती टेंशन बढ़ा सकती हैं। हाल में उनका भाजपा को वोट नहीं देने की बात कहते हुए वीडियो सामने आया था। अब उन्होंने भाजपा से निष्कासित प्रीतम सिंह लोधी के घर पहुंचकर चौपाल तक लगाई। उन्होंने प्रीतम लोधी से कहा- अन्याय के खिलाफ लड़ते रहना।भाजपा की वरिष्ठ नेता व साध्वी उमा भारती रविवार को ग्वालियर पहुंचीं। यहां वह अपने चहेते भाजपा से दो बार निष्कासित प्रीतम लोधी के घर जलालपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने गांव के लोगों, महिलाओं की चौपाल लगाकर उनसे बात की। चौपाल लगाकर उमा भारती ने प्रीतम लोधी की पत्नी को पास बुलाया। दोनों को अपने साथ बैठा लिया।उमा ने कहा कि भाजपा से निष्कासित होने के बाद प्रीतम पहले से कई गुना लोकप्रिय हो गए हैं। उनका कहना था कि वह प्रीतम काे आज से नहीं, बल्कि उस समय से जानती हैं, जब 1989 में वह मेरे लिए चुनाव प्रचार करने आया था। उसने चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। मेरे लिए कई बार उसने जिंदगी दांव पर लगाई है।

Hot this week

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, गुंडा बदमाश समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने चांदबड़ इलाके में...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

Topics

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img