Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

भोपाल पुलिस ने श्मशान से निकलवाया बच्चे का शव:मासूम को घसीटकर ले गए थे कुत्ते

भोपाल में कुत्तों के हमले में मारे गए बच्चे का शव पुलिस ने शनिवार को श्मशान से निकलवाया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया। कुत्ते 7 माह के इस बच्चे को पार्क से घसीटकर ले गए और उसका एक हाथ खा लिया था। उसका शव लहूलुहान मिला था। पूरे शरीर पर कुत्तों के दांत और नाखूनों के निशान थे। मिनाल रेसीडेंसी की ये घटना शुक्रवार को सामने आई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था।

इस घटना पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कहा कि यह घटना दिल दहला देने वाली है। इसमें अधिकारी ही जिम्मेदार हैं, क्योंकि जवाबदार वे ही हैं। इसलिए संबंधित अधिकारियों को नोटिस दे रहे हैं।

इधर, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने निगम कमिश्नर फ्रैंक नोबल ए. के साथ कलेक्टोरेट में मीटिंग की। उन्होंने स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ने के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर सिंह ने बताया, यह संवेदनशील और दुखद मामला है। इस पर तत्काल एक्शन लिया है। एफआईआर के निर्देश दिए हैं। सभी के बयान हो गए हैं। स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ने के अभियान की शुरुआत हो गई है।

नगर निगम कमिश्नर का कहना है कि जांच के बाद जो सामने आएगा, उस तथ्य पर कार्रवाई करेंगे। डॉग स्क्वॉड के जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ भी केस दर्ज किया जा सकता है। पुलिस ने मृतक के पिता सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img