Thursday, October 1, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में सरेराह बुजुर्ग को तलवार मारी

भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना इलाके में स्थित सेफिया कॉलेज रोड पर आधा दर्जन बदमाशों ने एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। बेखौफ बदमाश सरेराह हाथ में तलवार और लोहे के पाइप लेकर फरियादी की दुकान में दाखिल हुए थे। यहां उसके साथ जमकर मारपीट की। सड़क पर आने के बाद एक युवक ने पीड़ित के सिर में तलवार मार दी। उनके दो बेटों के साथ भी मारपीट की गई।

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात के CCTV फुटेज सामने आए हैं। विवाद कार में पहले काम कराने को लेकर हुआ था। हालांकि पुलिस ने मामूली मारपीट की धाराओं में दोनों दोनों पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष के एक युवक को भी विवाद के दौरान साधारण चोट आई हैं।

कार डैकोरेशन के संचालक हैं बुजुर्ग

जानकारी के मुताबिक मोहम्मद नफीस उर्फ पप्पू (60) ओल्ड सेफिया कॉलेज के पास रहते हैं। यहीं उनकी बीएस कार सीट कवर नाम से कार डैकोरेशन की दुकान है। उनके बेटे मो.नासिर ने बताया कि मैं छोटा भाई फहीम और पिता शनिवार की शाम को सात बजे दुकान पर बैठे थे। तभी एक ग्राहक आया, उसने अपना नाम इमरान बताया था। उसने बताया कि कार में डैकोरेशन का काम कराना है। मैने कहा कुछ समय लगेगा।

इमरान और उसके साथ आए दो युवक दुकान के बाहर ही खड़े हो गए। मैने पहले से खड़ी एक अन्य कार में काम शुरू किया, आरोपी ने दबाव बनाया कि पहले उनकी कार में काम किया जाए। मैने बताया कि एक काम पूरा करने के बाद ही दूसरा काम कर पाउंगा। इस पर आरोपियों ने अभद्रता शुरू कर दी, मैं काम ही लगा रहा। ग्राहक था, विवाद नहीं चाहता था। उन्होंने मेरे पिता से बदसलूकी की। तब मेरी और उनके बीच मामूली कहा सुनी हुई, पड़ोसियों और दुकान में मौजूद अन्य ग्राहकों ने दोनों को शांत कराया।

आरोपी वहां से चले गए, रात करीब नौ बजे वह दोबारा हथियारों से लैस होकर आए और अचानक हमला कर दिया। इस हमले में मेरी आंख और चेहरे में चोट आई है। छोटे भाई फहीम के कान में छुरी लगी है। पिता के सिर में तलवार लगने से गंभीर चोट आई है। उनका इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा है। उनके सिर में 26 टांके आए हैं।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img