Monday, September 28, 2026
20.7 C
Bhopal

जयपुर में सोनिया गांधी बोलीं-मोदी खुद को महान मानते हैं

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि देश से ऊपर कोई नहीं होता, लेकिन मोदी खुद को महान मानते हैं। वे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का चीरहरण कर रहे हैं, पूरे तंत्र में डर बैठा रहे, यह तानाशाही है। ये देश चंद लोगों की जागीर नहीं है। हमारे पूर्वजों ने इसे खून से सींचा है। ये देश हमारे बच्चों का आंगन है।

इससे पहले जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में हो रही इस सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी की टॉप लीडरशिप ने फिर से चुनावी घोषणा पत्र लॉन्च किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी भ्रष्टाचारियों को अपनी पार्टी में ले रहे हैं।

भाजपा सरकार आते ही राजस्थान में चिरंजीवी योजना बंद हो गई और 25 लाख का बीमा अब 5 लाख हो गया। वहीं, कांग्रेस मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी जहां जाते हैं वहां नया झूठ बोलते हैं। उन्होंने जो गारंटियां दी वे अब तक पूरी नहीं हुई हैं। वे केवल गांधी परिवार को गालियां देने का काम करते हैं।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img