ईदगाह में हुई सबसे पहले नमाज, बंदे गले मिलकर कह रहे ईद मुबारक
राजधानी में गुरुवार को ईदुल फितर का त्योहार हर्ष और उल्लास से मनाया जा रहा है। लाखों बंदे रब की बंदगी में सजदा कर रहे हैं। मुल्क की तरक्की और खुशहाली के साथ चैन-अमन की सामूहिक रूप से दुआ मांग रहे हैं।
सबसे पहले ईदगाह में सुबह 7: 15 बजे ईद की नमाज अदा हुई। यहां शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी नमाज अदा कराई। इसके बाद शहर की अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज हुई। ताजुल मसाजिद में तक़रीर में हिन्दू मुस्लिम एकता पर ज़ोर दिया गया। मसजिद के इतिहास पर भी बात की गई। इसके बाद बंदों ने गले मिलकर ईद मुबारक कहा।
खुशियों को यह सिलसिला तीन दिन चलेगा। परंपरा के तहत कई बंदे शहर के कब्रिस्तानों में जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं।