Sunday, June 21, 2026
30.7 C
Bhopal

मोदी बोले- कांग्रेस का इतिहास ही नहीं, इरादे भी खतरनाक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी कांग्रेस का इतिहास ही नहीं, इरादे भी खतरनाक है। कांग्रेसी नेताओं ने तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार के लिए मंदिरों को गिराकर उनकी जमीनों पर कब्जे किए। यहां रामनवमी की शोभायात्रा पर पत्थर बरसाए जाते थे।

कल कांग्रेस के बड़े नेता ने कहा है, कच्चाथीवू टापू है। क्या वहां कोई रहता है क्या? फिर ये रेगिस्तान को क्या कहेंगे, कोई रहता है। कल ये कांग्रेसी राजस्थान जैसे सीमावर्ती राज्य की खाली जमीन ये ही कहकर किसी भी देश को दे सकते हैं। पीएम ने गुरुवार को यहां करौली-कैलादेवी मार्ग स्थित सिद्धार्थ सिटी में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया।

पीएम बोले- जिस राजस्थान के धौलपुर ने अयोध्या में 500 साल के इंतजार के बाद बने भव्य राममंदिर के लिए पत्थर भेजे, उसी राम मंदिर पर कांग्रेस पार्टी के नेता कैसी-कैसी भाषा बोल रहे हैं। इन लोगों ने राम मंदिर की प्रतिष्ठा का बहिष्कार तक किया।

मोदी ने कहा- विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए मेरा पल-पल आपके नाम है, हर पल देश नाम है। इसलिए कहता हूं, 24×7 फोर 2047। उन्होंने कहा- करौली बता रहा 4 जून 400 पार। राजस्थान कह रहा फिर मोदी सरकार। राजस्थान के हर घर पानी पहुंचेगा, यह मोदी की गारंटी है। कांग्रेस युवाओं की सरकारी नौकरी में लूट के मौके तलाशती है। पेपर लीक की फैक्ट्री तैयार कर दी थी।

पीएम बोले- कश्मीर में राजस्थान के कई वीरों ने बलिदान दिया

पीएम बोले- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक खुलेआम देश की एकता के सामने सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं। ये विदेश में कश्मीर का राग अलापते है। मैं राजस्थान में कश्मीर की बात करता हूं तो ये पूछते हैं..अगर कश्मीर में 370 हट गया तो राजस्थान का क्या वास्ता। मैं जरा कांग्रेस पार्टी को बताना चाहता हूं…कान खोलकर सुन लो और अपने नेताओं को भी मेरा वीडियो भेज देना। कांग्रेस के नेता समझ रहे हैं, राजस्थान का कश्मीर से क्या वास्ता है। राजस्थान के बलिदानी वीर शहीदों के घर जाकर पूछो, उनके गांव की मिट्टी बताएगी, राजस्थान का कश्मीर से क्या वास्ता है। कश्मीर की धरती पर राजस्थान के कई वीरों ने बलिदान दिया है। आप मुझे पूछते हो क्या वास्ता है। इस मिट्टी की शहीदों की समाधियां हैं, राजस्थान का कश्मीर से क्या रिश्ता है। सत्ता से दूर होकर इनकी सोच इतनी संकुचित हो गई है कि ये लोग राणा प्रताप की धरती से पूछते हैं, कश्मीर का बाकी देश से क्या लेना-देना।

Hot this week

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img