Sunday, June 21, 2026
31.6 C
Bhopal

Breaking भोपाल के मालीखेड़ी में हंगामा

भोपाल के मालीखेड़ी स्थित सरकारी कॉलोनी के कवर्ड कैम्पस में करीब डेढ़ सौ लोग घुस गए और 2 गेट तोड़ दिए। उन्होंने कॉलोनी में रहने वाले लोगों से अभद्रता भी की। रहवासियों का आरोप है कि जब गेट तोड़े गए, तब क्षेत्र के पार्षद भी मौजूद थे। इस मामले में नगर निगम और रहवासियों ने छोला थाने में शिकायती आवेदन दिए हैं। निगम द्वारा रास्ता बंद करने को लेकर झुग्गी में रहने वाले लोगों ने भी थाने में आवेदन दिया है।

वार्ड-72 स्थित मालीखेड़ी में नगर निगम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सिंग्लेक्स और फ्लैट बना रहा है। कुछ लोगों को पजेशन भी मिल चुका है। गुरुवार दोपहर में इसी कैम्पस में झुग्गी में रहने वाले लोग घुस गए। उनका कहना था कि कैम्पस के अंदर से उन्हें रास्ता दिया जाए। दूसरी ओर, यहां रहने वालों का कहना था कि निगम ने उन्हें कवर्ड कैम्पस में मकान दिए हैं। इसलिए रास्ता बंद हो। इसी बात को लेकर विवाद की स्थिति भी बन गई। झुग्गी में रहने वाले लोग कॉलोनी के 2 गेट तोड़कर अंदर पहुंच गए। उन्होंने कॉलोनी में रहने वाले लोगों से अभद्रता भी की।

एक घंटे तक चला हंगामा
मालीखेड़ी में करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान पार्षद विकास पटेल भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधि और झुग्गी में रहने वाले लोगों पर जबर्दस्ती घुसने और अभद्रता करने के आरोप लगाए।

झुग्गी में रहने वालों को अलग रास्ता दिया
सब इंजीनियर अजय सिंह सोलंकी ने बताया कि मालीखेड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाए जा रहे हैं। यह प्रोजेक्ट कवर्ड कैम्पस में है। गुरुवार को एलआईजी परिसर में करीब डेढ़ सौ लोग आ गए। सभी कैम्पस के पीछे झुग्गी में रहते हैं। उन्हें अलग से रास्ता दिया गया है। वहीं, कैम्पस के अंदर प्रवेश के दो गेट मंगलवार को बंद किए गए थे। गेट तोड़ने और अभद्रता करने के संबंध में छोला थाने में आवेदन दिया है। स्थानीय लोगों ने भी गाली-गलौच करने की शिकायत की है।

Hot this week

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img