Monday, September 21, 2026
30.1 C
Bhopal

भाजपा के दलालों के साथ थाने में प्रवेश न करें’

सागर में पुलिस चेकिंग में कार रोकना दो युवकों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने पूरे कस्बे में पुलिस को बदनाम करने के लिए पोस्टर लगा दिए। शुक्रवार को विवादित पोस्टर लगाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आज दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है।

दरअसल, सोमवार रात चेकिंग के दौरान नरयावली पुलिस ने आरोपियों की कार पकड़ी थी। इस कारण वे शादी में जाने से लेट हो गए। नाराज होकर युवकों ने नरयावली के धार्मिक स्थलों और बाजार में जगह-जगह विवादित पोस्टर लगा दिए। पोस्टर पर लिखा- आम जनता को सूचित किया जाता है कि भाजपा के दलालों के साथ थाने में प्रवेश न करें। आदेशानुसार समस्त स्टाफ, नरयावली थाना सागर।

मंगलवार सुबह पोस्टर देखते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। एसपी अभिषेक तिवारी ने मामले में संज्ञान लिया और जांच के निर्देश दिए। पुलिस टीम गठित कर पोस्टर चस्पा करने वालों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। मोबाइल नंबरों की ट्रेसिंग की गई।

आरोपियों ने ये पोस्टर नरयावली कस्बे में जगह-जगह चस्पा किए थे।

आरोपियों ने ये पोस्टर नरयावली कस्बे में जगह-जगह चस्पा किए थे।

आरोपी बोले- पुलिस के रोकने से नाराज थे

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सत्यम सोनी निवासी बड़ा बाजार और लेहदारा नाका निवासी राजा ठाकुर को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने हमारी कार रोकी थी। इससे हम शादी में जाने के लिए लेट हो गए थे। इसी गुस्से में पोस्टर चस्पा किए थे।

नरयावली थाना प्रभारी कपिल लाक्षाकार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। ताकि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

Hot this week

बीई छात्र के साथ 1.30 लाख की साइबर ठगी, बैंक प्रतिनिधि बनकर ठगों ने उड़ाई रकम

इंदौर शहर के पलासिया थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का...

भोपाल में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, 30 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

​भोपाल शहर के न्यू चौकसे नगर (नवीबाग) इलाके में सेंट्रल...

कोलार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, काम्बिंग गश्त में 18 वारंटी गिरफ्तार; शातिर सुनील टिवडेवाल भी दबोचा

​भोपाल जोन-4 के डीसीपी आदर्शकांत शुक्ला के निर्देशन और थाना...

Topics

बीई छात्र के साथ 1.30 लाख की साइबर ठगी, बैंक प्रतिनिधि बनकर ठगों ने उड़ाई रकम

इंदौर शहर के पलासिया थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का...

भोपाल में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, 30 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

​भोपाल शहर के न्यू चौकसे नगर (नवीबाग) इलाके में सेंट्रल...

टीटी नगर पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार की एमडी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img