Sunday, September 20, 2026
23.1 C
Bhopal

टीटी नगर पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार की एमडी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए टीटी नगर थाना पुलिस ने 4.70 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के साथ 24 वर्षीय एक युवक को दबोचा है। जब्त की गई एमडी की कीमत करीब 30 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 200 रुपए नकद भी बरामद किए हैं।

राम मंदिर के पास दबोचा गया आरोपी:

पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टीटी नगर स्टेडियम के पास स्थित राम मंदिर के नजदीक एक संदिग्ध युवक एमडी बेचने की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

राजस्थान से खरीदकर लाया था ड्रग्स:

पकड़े गए आरोपी की पहचान नीरज विश्नोई (24), निवासी देवधर कॉलोनी, कटारा हिल्स (मूल निवासी जालौर, राजस्थान) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से पारदर्शी पॉलीथिन में 4.70 ग्राम एमडी बरामद हुई।

सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस:

शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह यह नशीला पदार्थ राजस्थान के जालौर जिले से किसी व्यक्ति से खरीदकर लाया था। टीटी नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर की तलाश तेज कर दी है।

Hot this week

कोलार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, काम्बिंग गश्त में 18 वारंटी गिरफ्तार; शातिर सुनील टिवडेवाल भी दबोचा

​भोपाल जोन-4 के डीसीपी आदर्शकांत शुक्ला के निर्देशन और थाना...

भोपाल के नीलम पार्क में गूंज रहा अतिथि शिक्षकों का दर्द, गिटार की धुन पर सुनाई दास्तान

​भोपाल: नियमितीकरण और 'फॉलन आउट' प्रक्रिया बंद करने की मांग...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: चलती बाइक पर दोस्त ने मारी गोली, पेंटर की हत्या

​निशातपुरा थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की घटना,...

Topics

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: चलती बाइक पर दोस्त ने मारी गोली, पेंटर की हत्या

​निशातपुरा थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की घटना,...

शाहपुरा में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, SAF के 2 जवानों समेत 13 गिरफ्तार

​भोपाल। शाहपुरा इलाके के बंगाली मोहल्ला स्थित एक घर...

6 करोड़ की नई तहसील बिल्डिंग के रास्ते पर कीचड़ और गड्ढे, जनता परेशान

​भोपाल: राजधानी के कोलार में कुछ महीने पहले ही करीब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img