Sunday, September 20, 2026
23.1 C
Bhopal

कोलार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, काम्बिंग गश्त में 18 वारंटी गिरफ्तार; शातिर सुनील टिवडेवाल भी दबोचा

भोपाल

जोन-4 के डीसीपी आदर्शकांत शुक्ला के निर्देशन और थाना प्रभारी कोलार रोड संजय सिंह सोनी के नेतृत्व में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस आयुक्त संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में रात्रि कालीन काम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 18 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

कुख्यात और फरार वारंटी सुनील टिवडेवाल गिरफ्तार:

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बहुचर्चित और शातिर फरार वारंटी सुनील टिवडेवाल (58 वर्ष, निवासी- सागर होम्स, कोलार रोड) को धर दबोचा। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ अकेले थाना कोलार रोड के 7 स्थायी और 2 गिरफ्तारी वारंट लंबित थे। इसके अलावा, वह थाना शाहपुरा और थाना हबीबगंज के भी 1-1 स्थायी वारंट में फरार चल रहा था।

गुंडे और चाकूबाजों की आकस्मिक चेकिंग:

काम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने अलग-अलग 3 टीमें बनाकर कई सूचीबद्ध गुंडों, निगरानी बदमाशों और चाकूबाजों के ठिकानों पर आकस्मिक दबिश दी। पुलिस ने उन्हें सख्त चेतावनी और समझाइश भी दी है।

​इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय सोनी और उनकी पुलिस टीम की भूमिका बेहद सराहनीय रही।

Hot this week

टीटी नगर पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार की एमडी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...

भोपाल के नीलम पार्क में गूंज रहा अतिथि शिक्षकों का दर्द, गिटार की धुन पर सुनाई दास्तान

​भोपाल: नियमितीकरण और 'फॉलन आउट' प्रक्रिया बंद करने की मांग...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: चलती बाइक पर दोस्त ने मारी गोली, पेंटर की हत्या

​निशातपुरा थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की घटना,...

Topics

टीटी नगर पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार की एमडी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: चलती बाइक पर दोस्त ने मारी गोली, पेंटर की हत्या

​निशातपुरा थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की घटना,...

शाहपुरा में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, SAF के 2 जवानों समेत 13 गिरफ्तार

​भोपाल। शाहपुरा इलाके के बंगाली मोहल्ला स्थित एक घर...

6 करोड़ की नई तहसील बिल्डिंग के रास्ते पर कीचड़ और गड्ढे, जनता परेशान

​भोपाल: राजधानी के कोलार में कुछ महीने पहले ही करीब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img