Friday, June 12, 2026
38.4 C
Bhopal

केजरीवाल की जमानत पर लगी जनहित याचिका खारिज

शराब नीति केस में 1 अप्रैल से तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़ी तीन याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई है। दिल्ली हाईकोर्ट में एक्टिंग CJ मनमोहन की कोर्ट में 2 मामले हैं। पहला- जमानत पर PIL, जिसे एक लॉ स्टूडेंट ने लगाया है। याचिका ‘वी द पीपल ऑफ इंडिया’ के नाम से दायर की गई। दूसरा- केजरीवाल की गिरफ्तारी और रिमांड पर।

कोर्ट ने पहले PIL पर सुनवाई की। केजरीवाल की तरफ से एडवोकेट राहुल मेहरा ने दलील रखीं। मेहरा ने कहा- सभी मामलों में असाधारण जमानत दें। ऐसी अपील कैसे की जा सकती है। इस तरह के मामले में आने वाला ये शख्स कौन है। यह पूरी तरह से पब्लिसिटी के लिए दायर की गई याचिका है। ऐसे हालात सही नहीं हैं।

इस पर याचिकाकर्ता के वकील ने कहा- मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी से पूरी सरकार रुक गई है। वे सरकार के मुखिया हैं। कोर्ट ने कहा- राहुल मेहरा CM की ओर से पेश हुए हैं। उनका कहना है कि वे अपना काम कर रहे हैं। उन्हें आपसे कोई मदद नहीं चाहिए। आप कौन होते हैं उनकी मदद करने वाले? आपको वीटो शक्ति कैसे मिली? क्या आप संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं?

कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद याचिकाकर्ता को फटकार लगाई। याचिकाकर्ता पर 75 हजार का जुर्माना लगाते हुए याचिका खारिज कर दी।

तीसरी याचिका पर राऊज उवेन्यू कोर्ट में
तीसरा मामला दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में स्पेशल जज कावेरी बावेजा सुनेंगी। केजरीवाल ने अपने डायबिटीज की रेगुलर जांच, डॉक्टर से कंसल्टेंशन और इंसुलिन की मांग को लेकर यह याचिका लगाई है। इस पर दोपहर में सुनवाई होगी।

ED ने 18 अप्रैल को राऊज एवेन्यू कोर्ट से कहा था कि जेल में केजरीवाल जानबूझकर आम और मिठाई खा रहे हैं, ताकि उनका शुगर लेवल बढ़े और उन्हें मेडिकल ग्राउंड पर जमानत मिल जाए। कोर्ट ने ED से इस पर जवाब मांगा है। इस पर आज फैसला आएगा।

Hot this week

आरटीओ भ्रष्टाचार मामला: पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत अर्जी खारिज

​जबलपुर। आरटीओ भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले के मुख्य...

विदिशा: शराब के लिए पैसे न देने पर हाइवा फूंका, तीन गिरफ्तार; पुलिस ने निकाला जुलूस

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करैयाखेड़ा रोड पर...

भोपाल: संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में युवक गिरफ्तार, ATS कर रही पूछताछ

भोपाल: भोपाल के काजी कैंप इलाके से एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड...

भोपाल: बंजारा बस्ती में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

​भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र की बंजारा बस्ती में गुरुवार...

सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुआ पाँच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग

​भोपाल। शहर के अरेरा कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर...

Topics

भोपाल: संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में युवक गिरफ्तार, ATS कर रही पूछताछ

भोपाल: भोपाल के काजी कैंप इलाके से एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड...

भोपाल: बंजारा बस्ती में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

​भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र की बंजारा बस्ती में गुरुवार...

सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुआ पाँच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग

​भोपाल। शहर के अरेरा कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर...

कलेक्शन एजेंट से 30 लाख की लूट, एक्टिवा सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े छीना बैग

​इंदौर। पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के निहालपुरा में गुरुवार रात...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img