Tuesday, September 22, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में MBBS की छात्रा ने किया सुसाइड

भोपाल में एमबीबीएस की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। सोमवार को उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक छात्रा का नाम रानी मोरे (22) है। वह चिरायु मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। वह कॉलेज के ही हॉस्टल में रह रही थी।

बताया जा रहा है कि रविवार रात को रानी रोज की तरह कमरे में सोने गई थी। जब सोमवार सुबह देर तक बाहर नहीं निकली तो वॉर्डन को सूचना दी गई। उन्होंने कारपेंटर को बुलाकर करीब 11.30 बजे कमरे का दरवाजा तुड़वाया। जब अंदर जाकर देखा तो छात्रा पंखे पर दुपट्‌टे से लटकी मिली।

रानी मोरे खरगोन जिले की रहने वाली थी। उसका एडमिशन नीट यूजी काउंसलिंग 2023 से हुआ था।

कमरे में मिला लैपटॉप और फोन जब्त

रानी मोरे ने सुसाइड क्यों किया? इस बात का अभी किसी के पास कोई जवाब नहीं है। पुलिस को कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम ने भी कमरे की जांच की है। यहां मिले लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा रही है।

पंखे पर दुपट्‌टे से लटका मिला शव

खजूरी थाने के टीआई नीरज वर्मा ने बताया कि छात्रा रानी मोरे पिता देवी सिंह मोरे का शव मिला है। वह खरगोन जिले की झिरन्या भसल तहसील स्थित ग्राम धसल की निवासी थी। भोपाल में चिरायु मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के रूम नंबर 14 में रहती थी। शव को हमीदिया हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Hot this week

भोपाल में 5 दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान शुरू, परिवार नियोजन के नए विकल्पों पर जोर

​भोपाल: परिवार नियोजन सेवाओं को बढ़ावा देने और महिलाओं को...

भोपाल देहात पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: 87 गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान

​भोपाल देहात: आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में...

मून लाइट टाईम्स के 20 वर्ष पूर्ण: संत हिरदाराम साहिब के जीवन पर आधारित विशेषांक का विमोचन

संत हिरदाराम नगर, भोपाल: संत शिरोमणि बाबा हिरदाराम साहिब के...

Topics

भोपाल देहात पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: 87 गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान

​भोपाल देहात: आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में...

चलती बाइक पर दोस्त की कनपटी से सटाकर गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, विदिशा से खरीदा था कट्टा

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img