Sunday, June 14, 2026
34.6 C
Bhopal

भोपाल में पदस्थ AIG प्रतिभा त्रिपाठी जी की हार्ट अटैक से मौत

भोपाल में पदस्थ AIG (असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) प्रतिभा त्रिपाठी की सोमवार को मौत हो गई। वे स्टेट पुलिस सर्विस 2008 बैच की अधिकारी थीं। फिलहाल, महिला सेल में पदस्थ थीं।

वे मेडिकल चेकअप कराकर इंदौर से भोपाल लौट रही थीं। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे उन्हें देवास जिले के सोनकच्छ के पास कार में ही कार्डियक अरेस्ट हो गया। नजदीकी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मेडिकल चेकअप के लिए गई थीं इंदौर

AIG त्रिपाठी के पति डॉ. शिशिर पंडित ने बताया, ‘इंदौर में उनका इलाज चलता था। शनिवार की छुट्‌टी होने की वजह से मेडिकल चेकअप के लिए इंदौर गई थीं। सोमवार सुबह ड्यूटी जॉइन करने के लिए वापस भोपाल के लिए निकली थीं। कार में हम दोनों और तीन साल का बेटा साथ थे।

सोनकच्छ में अचानक प्रतिभा की तबीयत बिगड़ी। तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उनकी डेथ की बात कही। मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया।

डॉ. शिशिर पंडित ने बताया कि वे मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं। फिलहाल, दिल्ली में रहते हैं। पत्नी का चेकअप कराने के लिए ही इंदौर आए थे।

तबीयत बिगड़ते ही AIG प्रतिभा त्रिपाठी के पति डॉ. शिशिर पंडित उन्हें सोनकच्छ अस्पताल लेकर पहुंचे।

तबीयत बिगड़ते ही AIG प्रतिभा त्रिपाठी के पति डॉ. शिशिर पंडित उन्हें सोनकच्छ अस्पताल लेकर पहुंचे।

लीव के बाद अक्टूबर में जॉइन किया था

AIG त्रिपाठी​ को 2020 में कोरोना हो गया था। रिकवरी के बाद उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था। कोरोनाकाल में ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था। मेडिकल लीव के बाद डॉक्टरों की सलाह पर अक्टूबर 2023 में उन्होंने नौकरी जॉइन की। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब रहने लगा था। हाई ब्लड प्रेशर भी था। इसी का इलाज कराने वे इंदौर गई थीं।

उनका मायका निवाड़ी जिले के थौना गांव में है। पिता का देहांत हो चुका है।

Hot this week

भोपाल में नशीले सिरप की अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश: 5 इनामी आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। मध्यप्रदेश एसटीएफ को नशीले कफ सिरप के अवैध...

भोपाल: थाने के सामने महिला खनिज अधिकारी को खनन माफिया की धमकी, ‘नौकरी खा जाएंगे’

​भोपाल। राजधानी में खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद...

अपहरण मामला: प्रेमी का साथ छोड़ पति-बच्चों के पास लौटी महिला, पलटा यू-टर्न

​ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र के माधव नगर गेट...

Topics

भोपाल में नशीले सिरप की अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश: 5 इनामी आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। मध्यप्रदेश एसटीएफ को नशीले कफ सिरप के अवैध...

मजदूरी का झांसा देकर महिला के चांदी के कड़े लेकर भागा ठग

​इंदौर। खजराना चौराहे पर मजदूरी की तलाश में खड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img