Tuesday, September 22, 2026
23.1 C
Bhopal

कांग्रेस नेता ने दुकान के कर्मचारियों को पीटा

सागर में कांग्रेस नेता और उसके दो साथियों ने देर रात शराब दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। शोर-शराबा सुनकर लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी मौके से भाग निकले।

मामला बंडा थाना इलाके में रविवार रात 10.50 बजे का है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। दुकान कर्मचारी सुरेंद्र राय की शिकायत पर FIR दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

कहा-दुकान चलाना है तो बिना पैसा लिए ही शराब दो

पुलिस के अनुसार, ‘सुरेंद्र पिता कृष्णलाल राय निवासी मेदवारा ने बताया कि रविवार रात वह भड़राना शराब दुकान की गद्दी पर बैठा था। इसी दौरान कांग्रेस नेता और बंडा के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष देवप्रशांत ठाकुर, अजय हजारी और कप्तान दांगी वहां आए। उन्होंने बीयर की पांच बोतलें मांगीं। मैंने उनसे पैसे मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया। बोले- दुकान चलाना है तो बिना पैसा लिए ही शराब दो। मैंने मना कर दिया।

इसके बाद वे गाली-गलौज करने लगे। मैंने कहा कि गाली क्यों दे रहे हो तो वे दुकान के दरवाजे में लात मारने लगे। दरवाजा खुल गया। तीनों अंदर आए और लाठी-डंडों से दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथी कर्मचारियों को पीटा। दुकान में रखी शराब की बोतलें टूट गईं। लोगों के जुटने और डायल 100 को सूचना देने पर तीनों वहां से भाग गए।

घटना में शराब की दुकान में रखी बोतलें टूट गईं।

घटना में शराब की दुकान में रखी बोतलें टूट गईं।

तीनों आरोपियों पर केस दर्ज, तलाश कर रही पुलिस

बंडा पुलिस ने कहा कि शराब दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट की शिकायत मिली है। कर्मचारी के बयान पर देवप्रशांत ठाकुर निवासी बेरखेरी, अजय हजारी निवासी डिलाखेड़ी और कप्तान दांगी निवासी छापरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच कर रहे हैं। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल में 5 दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान शुरू, परिवार नियोजन के नए विकल्पों पर जोर

​भोपाल: परिवार नियोजन सेवाओं को बढ़ावा देने और महिलाओं को...

भोपाल देहात पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: 87 गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान

​भोपाल देहात: आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में...

मून लाइट टाईम्स के 20 वर्ष पूर्ण: संत हिरदाराम साहिब के जीवन पर आधारित विशेषांक का विमोचन

संत हिरदाराम नगर, भोपाल: संत शिरोमणि बाबा हिरदाराम साहिब के...

Topics

भोपाल देहात पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: 87 गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान

​भोपाल देहात: आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में...

चलती बाइक पर दोस्त की कनपटी से सटाकर गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, विदिशा से खरीदा था कट्टा

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img