Friday, September 25, 2026
25.5 C
Bhopal

PM बोले- मोदी 56 इंच का सीना तानकर खड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दूसरे दिन आज मध्यप्रदेश आए। मोदी ने मुरैना के पुलिस परेड ग्राउंड में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में सभा की।

PM ने कहा- कांग्रेस के शहजादे को देश के प्रधानमंत्री को भला-बुरा कहने में मजा आता है। मैं टीवी और सोशल मीडिया पर देख रहा हूं कि इससे लोग दुखी हो रहे हैं। मैं कहता हूं, दुखी न हों क्योंकि नामदार तो कामदार को हमेशा गोली-गलौज करते आए हैं।

PM ने कहा- देश कह रहा है, कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। आपके हितों की रक्षा के लिए ये मोदी दीवार बनकर खड़ा है। ये गाली-गलौज इसलिए हो रहा है क्योंकि मोदी 56 इंच का सीना तानकर खड़ा हो गया है। इनके मंसूबे सफल नहीं होंगे ये मोदी की गारंटी है।

PM ने कहा- कांग्रेस पार्टी विकास विरोधी समस्या है। मुरैना के लोग जानते हैं समस्या से एक बार पीछा छूट जाए तो उसे दूर ही रहना चाहिए। मोदी ने कहा जवानों को हमने खुली छूट दी है। हमने कहा एक गोली चलती है तो 10 गोली चलनीं चाहिए। एक गोला चलता है तो 10 तोपें चलनीं चाहिए।

Hot this week

शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी और शोषण के दो मामले दर्ज

​ग्वालियर। शहर के सिरोल और पड़ाव थाना क्षेत्रों में...

Topics

शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी और शोषण के दो मामले दर्ज

​ग्वालियर। शहर के सिरोल और पड़ाव थाना क्षेत्रों में...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, एक साल तक शोषण

​भोपाल: राजधानी के एमपी नगर थाना क्षेत्र में सोशल...

नाबालिग छात्र को नशे की लत लगाकर 60 हजार और जेवर ठगे, एक गिरफ्तार

​भोपाल: ​करोंद मंडी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img