Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल में 12वीं के छात्र ने सुसाइड किया

11वीं में 87 प्रतिशत मार्क्स हासिल कर हाल ही में 12 वीं में दाखिला लेने वाले एक छात्र ने शनिवार की दोपहर को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। रविवार की अल सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सुसाइड के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मृतक का मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर लिया है। जिसका परीक्षण कराया जाएगा। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एएसआई दीपक खंडेलवाल ने बताया कि राजा सिंह ठाकुर (17) पुत्र मनोज सिंह ठाकुर निवासी शिव नगर ने हाल ही में 11 वीं कक्षा पास की है। 12 में उसने दाखिला लिया था। शनिवार की दोपहर को करीब 12 बजे उसने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया था।

उल्टियां करता देखने के बाद परिजनों ने उसे पहले भोपाल मेमोरियल अस्पताल फिर हमीदिया में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान तड़के करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एएसआई ने बताया कि परिजनों ने खुदकुशी का कोई ठोस कारण नहीं बताया है। घटना स्थल की तलाशी में भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। जिसकी जांच कराई जा रही है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि लड़का पढ़ाई में होनहार था। आर्मी में जाने का उसका सपना था। इस सपने का पूरा करने को लेकर वह बेहद मेहनत करता था। फिजिकल फिटनेस पर भी मेहनत करता था।

6 भाई बहनों में तीसरे नंबर का था

राजा के पिता इलेक्ट्रीशियन हैं। उनके 6 बच्चे तीन लड़के तीन लड़की में राजा तीसरे नंबर का था। परिवार में वही पढ़ाई को लेकर सबसे अधिक फोकस्ड रहता था। आर्मी आफिसर बनने के बाद मां-पिता का नाम रोशन करना चाहता था। खुदकुशी के पूर्व उसने कभी किसी परेशानी का जिक्र परिजनों से नहीं किया था। जहरीला पदार्थ खाने से पहले तक बहनों से सामान्य बात कर रहा था।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img