Sunday, September 27, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में आग

भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक पेंट फैक्टरी में सोमवार दोपहर को आग लग गई। इस दौरान सिलेंडर या किसी अन्य उपकरण में ब्लास्ट हो गया। जिससे दो मजदूर घायल हो गए। इन्हें हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

आगजनी की घटना दोपहर 2.30 बजे की है। गोविंदपुरा फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गोविंदपुरा फायर स्टेशन के फायर फाइटर विजय त्रिपाठी ने बताया, शुभ हॉस्पिटल के सामने माइकल इंडस्ट्री है। जहां पेंट और पाउडर कोडिंग होती है। इसी में आग लगी। जब मौके पर पहुंचे, जब तक आग काबू में आ गई थी।

आग लगने से फैक्टरी का सामान जल गया।

आग लगने से फैक्टरी का सामान जल गया।

दो मजदूर घायल
फायर फाइटर त्रिपाठी ने बताया, फैक्टरी में आग के दौरान हल्का ब्लास्ट भी हुआ था। जिससे दो मजदूर घायल हो गए। वे इसी फैक्टरी में काम करना बताए जा रहे हैं। फैक्टरी के अन्य कर्मचारी उन्हें हमीदिया हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां इलाज किया जा रहा है। ब्लास्ट किस वस्तु में हुआ, यह पता नहीं चल सका है। मजदूरों की हालत ठीक बताई जा रही है।

आग से कुर्सियां समेत फर्नीचर और इलेक्ट्रिक सामान भी जल गया।

आग से कुर्सियां समेत फर्नीचर और इलेक्ट्रिक सामान भी जल गया।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img