Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

PM मोदी ने शिवराज को लिखा पत्र, यह चुनाव साधारण नहीं

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। हरदा की सभा में पीएम मोदी ने शिवराज को अपना मित्र बताते हुए उन्हें दिल्ली ले जाने की बात कही थी। इसके बाद ये तय हो गया है कि शिवराज की भूमिका एमपी के बजाय दिल्ली में रहेगी। हरदा की सभा के बाद अब पीएम मोदी ने उन्हें पत्र लिखकर कृषि के क्षेत्र में किए गए कामों, नवाचारों की तारीफ करते हुए उन्हें कृषि के क्षेत्र में प्रेरणास्त्रोत बताया है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव साधारण नहीं है। यह चुनाव हमारे वर्तमान और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का एक सुनहरा अवसर है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और उसके अलायंस के उदेश्यों को विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण बताते हुए मतदाताओं को जागरूक करने का आग्रह किया।

पढ़िए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शिवराज को लिखा लेटर…..

मेरे साथी कार्यकर्ता शिवराज सिंह चौहान जी, आपको यह पत्र लिखते हुए आशा करता हूं कि आप कुशल मंगल से होंगे।

छात्र राजनीति से ही आपकी संगठनात्मक क्षमताओं से लेकर चार बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में आपका विशाल राजनीतिक अनुभव रहा है। आपके कार्यकाल में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकल कर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है। जिस प्रकार आपने राज्य में सकारात्मक विकास किया, महिलाओं, बच्चों और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू किया।

मप्र की जनता मामा कहकर सम्मान देती है

पीएम ने आगे लिखा- आज यही कारण है कि मध्य प्रदेश की जनता आपको अपने परिवार का हिस्सा मानकर आपको अपने ‘मामाजी’ कहकर सम्मान देती हैं। कृषि और उससे संबंधित क्षेत्रों में आपके दूरदर्शी नीतियों ने मध्य प्रदेश में किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन किया है।

चाहे वह विज्ञान के साथ उत्पादन को आधुनिक बनाने के लिए संस्थानों की स्थापना करना हो, उपज के प्रभावी मार्केटिंग के लिए नए आयामों को स्थापित करना हो, विकास-संबंधी कार्यों में स्वयं सहायता समूहों को शामिल करना हो, पशु हॉस्टल स्थापित करना हो या किसानों के सशक्तिकरण के लिए प्रभावशाली कार्यक्रम शुरू करना हो जब कृषि की बात आती है, तो आप एक प्रेरणा स्त्रोत के रूप में उभरे हैं।

PM मोदी का शिवराज सिंह चौहान के नाम पत्र...

PM मोदी का शिवराज सिंह चौहान के नाम पत्र…

संसद में जनता का भरपूर आशीर्वाद लेकर आएंगे

पीएम ने पत्र में आगे लिखा- विदिशा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से आपका लगातार पांच बार चुने जाना, प्रदेश के लोगों की सेवा करने की आपकी प्रतिबद्धता को परिलक्षित करता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि एक बार फिर आप उनकी आवाज और पक्ष को संसद के माध्यम से देश के समक्ष रखेंगे।

मुझे विश्वास है कि संसद में आप जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद लेकर आएंगे और नई सरकार में हम सब एक साथ मिलकर देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। आप जैसे ऊर्जावान साथी मुझे संसद में मजबूती प्रदान करेंगे।

ये साधारण चुनाव नहीं

पीएम ने आगे लिखा- आपके लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं व कार्यकर्ताओं से मैं विनम्र भाव से कहना चाहता हूं कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव हमारे वर्तमान और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का एक सुनहरा अवसर है। यह चुनाव पांच-छह दशकों के कांग्रेस के शासन काल में हमारे परिवार और परिवार के बुजुर्गों ने जो कष्ट सहे हैं, उनसे मुक्ति पाने का अहम क्षण है। पिछले एक दशक के दौरान समाज के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हुए देशवासियों की अनेक कठिनाइयों को दूर किया गया है।

भाजपा को मिलने वाला हर वोट एक मजबूत सरकार बनाने और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने के प्रयासों को गति देने वाला मत है। चुनाव के पहले दो चरणों के उत्साह जनक रुझान बताते हैं कि भारत की जनता इस चुनाव में हमारे इस विजन को समर्थन देने का मन बनाकर आगे बढ़ रही है।

कांग्रेस के विभाजन कारी उद्देश्यों से वोटर्स को जागरूक करें
पीएम ने अपने पत्र में आगे लिखा- इसके अलावा, मैं आपसे कांग्रेस पार्टी और उसके इंडी अलायंस के विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण उद्देश्यों के विरुद्ध मतदाताओं को जागरूक करने का आग्रह करता हूं। उनका इरादा एससी-एसटी और ओबीसी समुदायों से आरक्षण छीनकर अपने वोट बैंक को देना है, भले ही धर्म के आधार पर आरक्षण असंवैधानिक है। वे लोगों की मेहनत की कमाई को छीनकर अपने वोट बैंक को देने पर तुले हुए हैं। कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वे ‘विरासत कर जैसे खतरनाक विचारों का समर्थन करेंगे। इन्हें रोकने के लिए देश को एकजुट होना ही होगा।

गर्मी में वोटर्स को मतदान के लिए निकालें
पीएम ने आगे लिखा- इन दिनों गर्मियां काफी बढ़ गई है और इनसे लोगों को होने वाली असुविधाओं से मैं अवगत हूं। मगर यह चुनाव राष्ट्र के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसलिए मेरी लोगों से अपील है कि वे धूप तेज होने से पहले, सुबह-सुबह ही मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान कर आएं। यह जरूरी है कि हमारे कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लोगों को बाहर निकलकर मतदान के लिए प्रोत्साहित करें। बूथ जीतने पर अपना ध्यान केंद्रित करें।

संसदीय क्षेत्र में जीतने के लिए जरूरी है कि हम हर एक बूथ पर जीत सुनिश्चित करें। साथ ही अन सबके बीच, मैं पार्टी के साथी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वे अपनी और अपने आस पास के लोगों की सेहत का भी ख्याल रखें। मेरी ओर से सभी मतदाताओं को आप गारंटी देना कि मोदी का पल-पल देशवासियों के नाम है। आपको चुनाव में विजयी होने की शुभकामनाएं। मोदी की गारंटी है कि 24×7 for 2047….आपका नरेन्द्र मोदी।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img