Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

गाय के मुंह को बम से उड़ाया, जबड़े के चिथड़े उड़े

दतिया में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में सोमवार की रात एक गाय के मुंह में बम लगाकर फोड़ दिया गया है। जिससे जबड़े के चिथड़े उड़ गए। घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने ऐसा क्यों किया। इस बारे में जानकारी नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, पचोखरा गांव निवासी दीपक पिता मुन्ना लाल की शिकायत पर गांव के ही निवासी आरोपी लल्ला जाट पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने गांव के मंदिर के सामने गाय के मुंह में पटाखे की बारूद रख दी।

आरोपी लल्ला जाट के खिलाफ थाने में दर्ज FIR की कॉपी

आरोपी लल्ला जाट के खिलाफ थाने में दर्ज FIR की कॉपी

विस्फोट होने पर गाय के जबड़े के चिथड़े उड़ गए और गाय बुरी तरह घायल हो गई। जिसे ग्रामीणों ने उपचार के लिए गोशाला पहुंचाया। गोशाला में गाय का उपचार जारी है। आरोपी अभी फरार है। जिस की तलाश पुलिस कर रही है।

इधर, ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी लाल जाट आदतन अपराधी है। इंदरगढ़ थाने में उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज है। आरोपी शिकारी है, वह क्षेत्र में जंगली सुअरों का शिकार करता है। जिसके लिए वह अपने साथ बारूद लेकर चलता है। बीती रात भी उसने सुअर के शिकार के लिए बारूद रखी थी। जिसे गाय ने खाया और गंभीर रूस घायल हो गई।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img