Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

भोपाल आबकारी विभाग की कार्रवाई, 2 बारों का लाइसेंस निलंबित

भोपाल आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी और बार लाइसेंस उल्लंघनों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा के नेतृत्व में की गई छापेमारी में अवैध शराब के कई मामलों का खुलासा हुआ और दो बारों के लाइसेंस निलंबित किए गए।

आबकारी टीम को काफी समय से अवैध मदिरा तस्करी और विक्रय की सूचना मिल रही थी। इसके बाद आबकारी कंट्रोलर रामगोपाल भदौरिया के निर्देशानुसार टीम ने जवाहर चौक क्षेत्र में एक पान की गुमठी पर छापेमारी की। इस छापेमारी में महिला अंजली रायकवार के पास से 80 पाव देशी मदिरा बरामद की गई। इसके अलावा टीम ने गांधीनगर क्षेत्र में 180 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। इस संबंध में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। तस्कर किस लाइसेंसी से शराब ले रहा था, उसकी की जांच की जा रही है।

दो बारों का लाइसेंस निलंबित
आबकारी विभाग ने एफ.एल.-2 बार सिप एण्ड डिप और एफ.एल.-2 बार रूम्बा पर लायसेंस उल्लंघनों के खिलाफ कार्रवाई की। 07 जून 2024 को किए गए निरीक्षण में एफ.एल.-2 बार सिप एण्ड डिप के लायसेंस शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर बार का लायसेंस 07 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया और ₹10,000 जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार, 26 जून 2024 को एफ.एल.-2 बार रूम्बा पर किए गए निरीक्षण में भी शर्तों का उल्लंघन पाया गया, जिसके चलते बार का लायसेंस 05 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया और ₹10,000 जुर्माना लगाया गया।

उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी- दीपम रायचुरा
सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा ने बताया कि विभाग अवैध शराब तस्करों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई कर रहा है। इस प्रयास से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है और विभाग की निगरानी सख्त की जा रही है। बार लायसेंसों के नियमित निरीक्षण के तहत नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

अवैध शराब तस्करों पर विशेष निगरानी
विभाग ने अवैध शराब तस्करी में संलिप्त प्रमुख तस्करों की एक सूची जारी की है। इनमें राजू सिंधी, पुनीत जेठानी, महेश, राहुल, पप्पू मंडी और परवेज जैसे नाम शामिल हैं। इन पर निगरानी रखी जा रही है और लगातार जांच की जा रही है।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img