Sunday, April 12, 2026
28.3 C
Bhopal

पूर्व मंत्री सोनकर CSP से बोले- थाने में घुसकर मारता हूं, तीन मर्डर हो गए हैं

आप थाना सुधारो, नहीं तो मैं सुधार दूंगा। थाने में आकर सबको सब समझा दूंगा। नहीं तो फिर थाने में घुसकर मारता हूं मैं। मैं आपको आज बता रहा हूं। मेरा फोन नहीं उठाते हैं, क्या तरीका है आपका।’

भाजपा के पूर्व मंत्री अंचल सोनकर ने जबलपुर सीएसपी राजेश राठौर को ऐसे तल्ख अंदाज में फटकार लगाई। सीएसपी कार्रवाई करेंगे और हां सुधार करेंगे कहते रहे। शुक्रवार के इस घटनाक्रम का वीडियो शनिवार को सामने आया है। वीडियो आने के बाद कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि अधिकारियों को धमकाना मानसिक विकृति है।

दरअसल, घमापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात चांदमारी के पास राकेश गोटिया (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शाम को वारदात का विरोध जताने पूर्व मंत्री अंचल सोनकर के साथ कई लोग थाने पहुंचे। उन्होंने घमापुर थाने का घेराव कर दिया।

सूचना पर सीएसपी राजेश राठौर भी पहुंच गए। सीएसपी पूर्व मंत्री को घटना के बारे में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। इस दौरान अंचल सोनकर के तेवर गरम हो गए। उन्होंने सीएसपी को फटकार लगाई। सीएसपी कहते रहे, हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा।

पूर्व मंत्री युवक की हत्या के बाद थाने का घेराव करने अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे।

पूर्व मंत्री युवक की हत्या के बाद थाने का घेराव करने अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे।

पूर्व मंत्री वीडियो में क्या-क्या कहते दिख रहे हैं…

पूर्व मंत्री वीडियो में कहते दिख रहे हैं… ‘क्या कर रहे हो। कार्रवाई करेंगे। जब भी कहो, तब कहते हैं कि कार्रवाई करेंगे। ये मर गया, तब कार्रवाई। घमापुर थाना क्षेत्र में लगातार अपराध हो रहे हैं। तीन मर्डर हो गए। पुलिस बोल रही है कि कार्रवाई करेंगे। आप थाना सुधारो। नहीं तो हम सुधार देंगे। बता रहे हैं आपको। थाने में फोन करो, तो बोला जाता है कि देखते हैं। मेरा फोन नहीं उठाते हैं, क्या तरीका है आपका। थाने में आकर सबको सब समझा दूंगा। नहीं तो फिर थाने में घुसकर मारता हूं मैं। मै आपको आज बता रहा हूं।’

Hot this week

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

बिहार में नई सरकार की तैयारी: शिवराज संभालेंगे कमान, नीतीश का राज्यसभा सफर शुरू

पटना/भोपाल: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की पटकठा...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

Topics

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img