Wednesday, September 30, 2026
32 C
Bhopal

बेंगलुरू में निवेशकों से संवाद करेंगे CM मोहन यादव

कोयंबटूर के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक बार फिर दक्षिण के राज्यों के उद्योगपतियों को साधेंगे। सीएम इसके लिए तमिलनाडु के बाद अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में उद्योगपतियों के साथ इंटरेक्टिव सेशन में शामिल होंगे।

यह इंटरेक्टिव सेशन 8 अगस्त को होगा। प्रदेश में निवेश के अवसर बढ़ाने और फरवरी 2025 में होने वाले इन्वेस्ट मध्यप्रदेश-ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले यह तीसरा इंटरेक्टिव सेशन होगा। रोड टू जीआईएस श्रृंखला में आईटी सेक्टर के उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 और 8 अगस्त को बेंगलुरू में रहेंगे।

बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 जुलाई को कोयम्‍बटूर में उद्योगपतियों की वन-टू-वन बैठकें की थी।

7 अगस्त की शाम को नेटवर्किंग डिनर

बेंगलुरू विप्रो, इंफोसिस, टीसीएस, आईबीएम जैसी कई बड़ी आईटी कंपनियों का हब है। यहां होने वाले सेशन में प्रदेश में वर्तमान आवश्यकतानुरूप आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में निवेश बढ़ाने में सफलता मिलेगी। 7 अगस्त की शाम को नेटवर्किंग डिनर में उद्योगपतियों की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुलाकात होगी।

एडवांटेज मध्यप्रदेश फिल्म दिखाएंगे निवेशकों को

यहां औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, एमपीएसईडीसी द्वारा मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर प्रजेंटेशन होगा। 8 अगस्त को इंटरेक्टिव सत्र में फिल्म एडवांटेज मध्य प्रदेश दिखाई जाएगी, जो उद्योगपतियों को राज्य में अपने उद्योग स्थापित करने के लिए निवेश की सुविधाओं की जानकारी देगी।

साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्य प्रदेश में निवेश, नवाचार और सतत् विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार के दृष्टिकोण और नवाचारों की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ वन-टू-वन बैठक, साथ ही वैश्विक क्षमता केंद्रों, आईटी और परिधान क्षेत्रों के साथ राउंड टेबल चर्चा भी होगी।

इन उद्योगों को लेकर सरकार का फोकस

  • सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी)
  • सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं (आईटीईएस)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और विनिर्माण (ईएसडीएम)
  • कपड़ा और परिधान
  • एयरोस्पेस और रक्षा
  • ऑटोमोबाइल और ओईएम
  • फॉर्मास्यूटिकल्स
  • हेल्थकेयर और मेडिकल डिवाइस

Hot this week

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img