Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

मिनाल रेसीडेंसी में फ्लैट में घुसकर युवती से छेड़छाड़, मारपीट

भोपाल की मिनाल रेसीडेंसी में एक युवती के फ्लैट में दो पड़ोसी घुस गए। युवती के भाई ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की तो झूमाझटकी करने लगे। युवती के बीच बचाव करने पर उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती ने डायल 100 को सूचना दी। गार्ड के पहुंचने पर दोनों युवक बाहर चले गए।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी ताला लगाकर फरार हो चुके हैं। फ्लैट पर दबिश देने पर ताला लगा मिला था। हालांकि एक वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दोनों आरोपी एक पुलिसकर्मी के साथ खड़े हैं। जब डायल 100 मौके पर पहुंची तो दोनों वहीं मौजूद थे।

अयोध्या नगर पुलिस ने छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अयोध्या नगर टीआई महेश लिल्लारे ने बताया, मिनाल रेसीडेंसी में 20 साल की युवती अपने कजिन भाई के साथ रहती है। वह निजी कॉलेज से बीटेक कर रही है। उसके पड़ोस के फ्लैट में अभी और अवी रहते हैं। युवती के भाई से इनका पुराना विवाद है। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे दोनों युवती के भाई को पीटने के लिए फ्लैट में घुस गए।

टीआई का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दो टीमें जुटी हैं। उनके फ्लैट में ताला लगा है। जिस ब्रोकर ने उन्हें फ्लैट दिलाया है, उससे भी पूछताछ की जा रही है।

महिला पुलिस अफसर के इंतजार में FIR में देरी

घटना की शिकायत दर्ज कराने युवती थाने पहुंची। यहां महिला पुलिस अफसर मौजूद नहीं थी। कंट्रोल रूम में कॉल कर बुलाया गया। उन्हें आने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। रात करीब साढ़े तीन बजे एफआईआर दर्ज की जा सकी। पीड़िता का भाई और आरोपी एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं।

Hot this week

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img