Saturday, June 27, 2026
34.1 C
Bhopal

भोपाल में लुटेरों की लैंग्वेज के आधार पर तलाश, 30000 इनाम घोषित

भोपाल में विधायक और सांसदों की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग रचना टॉवर में बुधवार सुबह 12 लाख की लूट हो गई थी। यहां एक फ्लैट में बने शराब कंपनी के दफ्तर में घुसकर दो बदमाशों ने मैनेजर को कट्‌टा अड़ाया। फिर रुपयों से भरा बैग ले भागे।

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्राइम ब्रांच सहित भोपाल जोन-2 पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक- रचना टॉवर में शराब कंपनी का दफ्तर अवैध रूप से चलाया जा रहा है। इधर, पुलिस ने रचना टावर लूट मामले में पुलिस ने आरोपियों का सुराग देने पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

सुबह 6.30 बजे कॉलोनी में दाखिल हुए बदमाश

जिस सीनियर एमआईजी फ्लैट एसआर-108 में शराब कंपनी का दफ्तर चल रहा है, वह पूर्व विधायक संतोष साहू का है। केस के फरियादी मैनेजर श्याम सुंदर जायसवाल के बयान गोविंदपुरा पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को नहीं जानते, पहले उन्हें कभी देखा भी नहीं। दोनों की उम्र 25-30 साल के बीच रही होगी।

आरोपियों ने कट्‌टा उड़ाने के बाद हाथ पीछे रखने के लिए कहा। किसी भी तरह की हरकत करने पर भेजा उड़ा देने की धमकी दी थी। लिहाजा मैने कोई विरोध नहीं किया। उन्हें कलेक्शन से भरे बैग को दिखा दिया। आरोपी उसे लेकर भाग निकले।

साथ ही पुलिस को बताया कि दोनों बदमाश भाषा से स्थानीय लग रहे थे। गोविंदपुरा पुलिस के मुताबिक आरोपी कॉलोनी में मेन गेट से दाखिल हुए थे। निकलने के लिए भी उन्होंने इसी रास्ते का इस्तेमाल किया। दोनों बदमाश सुबह 6:30 बजे कॉलोनी में दाखिल हुए, ऐसे प्रमाण भी पुलिस को मिले हैं। करीब दो घंटे तक वह कॉलोनी में रहे और वारदात को अंजाम देकर निकल गए।

घटना के समय कॉलोनी के मेन गेट पर तीन गार्ड तैनात थे। इसके बाद भी आरोपियों ने रजिस्टर में आने और जाने वालों की एंट्री नहीं की। कॉलोनी के सभी सीसीटीवी कैमरे बंद थे। पुलिस कॉलोनी में ड्यूटी करने वाले सभी गार्ड्स से भी पूछताछ कर रही है।

डीसीपी श्रद्धा तिवारी ने बताया कि वारदात के समय फ्लैट में मौजूद वीरेंद्र गुप्ता, विकास और घर के कुक के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सभी से अलग-अलग पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच सभी एंगल पर की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...

Topics

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img