Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड ने इंस्टाग्राम फ्रेंड को लूटा

इंदौर के पास पर्यटक स्थल चोरल डैम पर मंगलवार रात को एक युवक और उसकी दोस्त के साथ लूट हो गई थी। पुलिस ने इस वारदात को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। युवक के साथ आई युवती ने ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर वारदात की।

पुलिस ने आरोपी युवती और उसके बॉयफ्रेंड समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी इंदौर ग्रामीण हिकिता वासल ने बताया- इंदौर निवासी रुद्रांश मिश्रा अपनी स्विफ्ट कार से उसकी दोस्त आलिया शेख के साथ मंगलवार रात 2 बजे चोरल डैम घूमने आया था। इस दौरान रात करीब 3 बजे 4 बदमाशों ने उस पर पीछे से हमला कर दिया।

मारपीट की, सोने की चेन, अंगूठी और घड़ी छीन ली

बदमाशों ने आलिया को भी दो थप्पड़ मारे। युवक रुद्रांश को देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उसके गले से करीब पांच तोला की सोने की चेन, सोने की अंगूठी और एक महंगी घड़ी निकाल ली थी।

युवक को प्लानिंग के साथ डैम पर बुलाया

लूट के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तीन टीम बनाई और घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों और चोरल रिसोर्ट में काम करने वाले कर्मचारियों से जानकारी जुटाई गई।

पुलिस ने रुद्रांश के साथ आई युवती आलिया शेख की भूमिका संदिग्ध पाई। इसके बाद जांच की तो पता चला कि युवती आलिया ने बॉयफ्रेंड मिशप्रीत सिंह उर्फ स्मार्टी के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि रुद्रांश को प्लानिंग के साथ चोरल डैम पर बुलाया गया। जहां उसके साथ मारपीट और लूट की गई।

इंस्टाग्राम पर हुई थी रुद्रांश-आलिया की दोस्ती

पुलिस ने मामले में आलिया शेख को भी आरोपी बनाया है। पूछताछ में आलिया ने बताया कि रुद्रांश और उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। तभी उनका मिलने का प्लान बना। पुलिस ने घटना में लूटे गए सभी सामान जब्त कर लिए है। आलिया इंदौर में वकालत की पढ़ाई कर रही है। वहीं उसका बॉयफ्रेंड मिशप्रीत रिसॉर्ट चलाता है।

आरोपी आलिया ने बॉयफ्रेंड मिशप्रीत के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपी आलिया ने बॉयफ्रेंड मिशप्रीत के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

इन आरोपी ने दिया लूट की वारदात को अंजाम

  • मिशप्रीत सिंह उर्फ स्मार्टी पिता हेमेंद्र संदू निवासी इंदौर
  • संजय पिता मान सिंह डाबर निवासी बड़ी जाम महू
  • विशाल पिता दयाराम डाबर निवासी बड़ी जाम महू
  • आदित्य पिता राकेश पाराशर निवासी सुदामा नगर इंदौर
  • आलिया शेख पिता मसरूर हसन गुलजार कॉलोनी मानिक बाग इंदौर

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img