Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

कोचिंग में जन्मदिन मनाकर ब्रिज से कूदी छात्रा, मौत

उज्जैन में 12वीं की छात्रा ने रेलवे ब्रिज से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। यहां मौजूद ऑटो चालक ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही वह कूद गई। छात्रा रेलवे ट्रैक पर गिरी।

घटना मक्सी रोड रेलवे ब्रिज की है। 17 साल की प्रिया बैरागी का आज जन्मदिन है। वह सुबह 8 बजे कोचिंग के लिए घर से निकली। कोचिंग में बर्थडे मनाया और साथियों को चॉकलेट बांटी। इसके बाद करीब 10 बजे सीधे ब्रिज पर पहुंची और छलांग लगा दी।

छात्रा ब्रिज से कूदी और सीधे रेलवे ट्रैक पर गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

छात्रा ब्रिज से कूदी और सीधे रेलवे ट्रैक पर गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पुलिस पहुंची और परिवार को जानकारी दी। पिता और भाई घटनास्थल पर पहुंचे। बेटी को देखकर पिता बेहोश हो गए। सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है।

परिवार के लोगों का कहना है कि बेटी पढ़ने में बहुत होशियार थी। 10वीं में 88 प्रतिशत बने थे।

छात्रा प्रिया बैरागी के सुसाइड के बाद पिता बेसुध हो गए।

छात्रा प्रिया बैरागी के सुसाइड के बाद पिता बेसुध हो गए।

बोली- मां-पिता का नाम रोशन करना है

कोचिंग संचालक कल्याण शिवहरे ने बताया- रोजाना की तरह प्रिया कोचिंग आई थी। आज उसका जन्मदिन था तो उसने सभी को चॉकलेट बांटी। मुझसे कहा, ‘सर ऐसा आर्शीवाद दीजिए कि मैं जिले में टाॅप कर सकूं। अपने मां-पिता का नाम रोशन कर सकूं।’ इसके बाद पढ़ाई करने के बाद अपने समय पर चली गई।

उन्होंने कहा कि प्रिया मिलनसार और हंसमुख मिजाज की थी। कोचिंग में पढ़ाई करते समय भी वह खुश थी। उसको देखकर ऐसा लगा नहीं कि वह इतना बड़ा कदम उठा सकती है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img