Tuesday, August 11, 2026
24 C
Bhopal

32 पुलिस अफसर-कर्मचारियों को राष्ट्रपति अवॉर्ड

मध्य प्रदेश के 32 पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को राष्ट्रपति की ओर से दिए जाने वाले गैलेंट्री अवाॅर्ड (वीरता पदक), विशिष्ट सेवा पदक (डिस्टिंग्विश सर्विस अवार्ड) और सराहनीय सेवा पदक (मेरिटोरियस सर्विस अवाॅर्ड) के लिए चुना है। इन्हें अगले साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर पदक से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान पाने वालों में एडीजी चंचल शेखर, आईजी अरविंद सक्सेना और राजेश हिंगणकर, डीआईजी पंकज श्रीवास्तव, राजेश सिंह, विनीत कपूर के अलावा पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी समीर सौरभ, मोती उर रहमान और इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल शामिल हैं।

एमपी से गैलेंट्री अवाॅर्ड के लिए 12, विशिष्ट सेवा पदक के लिए 4 और सराहनीय सेवा पदक के लिए 14 अधिकारी कर्मचारी चुने गए हैं। इसके अलावा होमगार्ड कैटेगरी में भी दो सैनिकों को अवाॅर्ड के लिए चुना गया है।

मुख्यमंत्री ने दी पदक के लिए चयनित अफसरों, कर्मचारियों को बधाई

अवाॅर्ड के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस अफसरों को बधाई दी है। भोपाल के कोलार इलाके में तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में इस साल जितने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक मिले हैं, इसके पहले कभी इतने नहीं मिले। यह पुलिस के साथ सरकार के लिए भी गर्व की बात है।

एमपी के इन 12 अफसरों को मिला गैलेंट्री अवाॅर्ड

  • मो. अयूब खान सब इंस्पेक्टर
  • आशीष शर्मा सब इंस्पेक्टर
  • हनुमत टेकाम हेड कांस्टेबल
  • समीर सौरभ आईपीएस (पुलिस अधीक्षक)
  • मोती उर रहमान आईपीएस (कमांडेंट)
  • आशीष शर्मा इंस्पेक्टर
  • मोहनलाल मरावी सब इंस्पेक्टर
  • राजेश धुर्वे एएसआई
  • नामदेव शर्मा सब इंस्पेक्टर
  • अरुण मिश्रा एएसआई
  • अतुल कुमार शुक्ला एएसआई
  • पुनीत गहलोद आईपीएस

राष्ट्रपति की ओर से विशिष्ट सेवा पदक

  • चंचल शेखर एडीजी
  • अरविंद कुमार सक्सेना आईजी
  • राजेश हिंगणकर आईजी
  • रामधर भारद्वाज एसपी

मेरिटोरियस अवाॅर्ड

  • संजय कुमार दुबे डीएसपी
  • पंकज श्रीवास्तव डीआईजी
  • राजेश सिंह डीआईजी
  • विनीत कपूर डीआईजी
  • अंजना तिवारी डिप्टी कमांडेंट
  • योगेश्वर शर्मा एसपी
  • महावीर सिंह मुजाल्दे एएसपी
  • इरमीन शाह एएसपी
  • सुरेश कुमार बजंघाटे इंस्पेक्टर
  • मानवेंद्र सिंह कुशवाह डीएसपी
  • रवि कुमार द्विवेदी डीएसपी
  • प्रवीण नारायण बघेल डीएसपी
  • सुरेंद्र सिंह सिकरवार डीएसपी
  • शैलेंद्र सिंह राजपूत सब इंस्पेक्टर

होमगार्ड एंड सिविल डिफेंस

  • मोहनलाल शर्मा सैनिक (वालंटियर)
  • श्याम सिंह राजपूत सैनिक (वालंटियर)

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img