Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

विदिशा में महिला अधिकारी पांच हजार की रिश्वत लेते धराई

मध्य प्रदेश शासन के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) भोपाल की टीम ने विदिशा में छापामार कार्रवाई की है। बुधवार को उप पंजीयक कार्यालय में कार्रवाई करते हुए महिला अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायकर्ता राकेश दीवान मीना ने 12 अगस्त को राजेश कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, इकाई भोपाल के समक्ष एक शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि, 02 विकय पत्र संपादित कराये जाने (भूमि बंधक थी) के एवज में श्रीमती प्रतिभा कुम्हारे, उप पंजीयक कार्यालय, विदिशा द्वारा दोनों दस्तावेजों के लिए दस हजार की मांग की जा रही है।

EOW के अनुसार उपरोक्त शिकायत का सत्यापन स्वतंत्र साक्षियों के उपस्थिति में कराये जाने पर सत्य पाया गया। 13 अगस्त को प्रतिभा कुम्हारे, उप पंजीयक कार्यालय विदिशा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया।

बुधवार की शाम को ट्रेप की कार्यवाही की गई, जो कि सफल रहा। उक्त ट्रैप की कार्यवाही में आरोपी प्रतिभा कुम्हारे को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

Hot this week

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img