Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

भोपाल के जनता क्वार्टर में पानी सप्लाई नहीं, टैंकर लेकर पहुंचे कांग्रेस नेता

भोपाल के जनता क्वार्टर में रहने वाले लोग पिछले करीब 15 दिन से पानी को तरस रहे हैं। उन्हें निगम पानी की सप्लाई नहीं कर रहा है। इसके चलते सोमवार को कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला इलाके में पानी के टैंकर लेकर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि वे लोगों के साथ कलेक्टोरेट का घेराव करेंगे।

कांग्रेस नेता शुक्ला दोपहर में पानी के 3 टैंकर लेकर पहुंचे। इसके बाद लोगों को सप्लाई किया गया।

28 अगस्त तक मकान खाली करने को कहा
कांग्रेस नेता शुक्ला ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड के जनता क्वार्टर में करीब साढ़े 6 सौ मकान है। इसे खाली करने के लिए 28 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया गया है। दूसरी ओर, नगर निगम ने 15 दिन से पानी की सप्लाई बंद कर रखी है। कुछ घरों की बिजली भी काट दी गई है, लेकिन यहां रहने वाले परिवार को विस्थापित किए जाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में लोग खासे परेशान हैं। वे पानी को भी तरस गए हैं।

20 साल से रह रहे लोग
उन्होंने बताया कि जनता क्वार्टर में करीब 20 साल से लोग रह रहे हैं। अब वे बेघर हो गए हैं। उनकी विस्थापन की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसलिए कलेक्टर से मांग कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो कलेक्टोरेट का घेराव भी करने से पीछे नहीं हटेंगे।

Hot this week

दूध-घी में मिलावट पर खाद्य विभाग सख्त: प्रदेशभर में 2,234 सैंपल लिए, 3 अधिकारी निलंबित

​भोपाल: त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता बनाए रखने के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img