Saturday, September 26, 2026
25.1 C
Bhopal

विदिशा में एक ही परिवार के तीन बच्चों की डूबने से मौत

विदिशा में एक ही परिवार के तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। तीनों क्योटन नदी में नहाने पहुंचे थे। तेज बहाव में बहकर करीब 50 फीट दूर गहरे पानी में चले गए। तीन घंटे चली सर्चिंग के बाद उनके शव बरामद किए गए।

घटना जिले के उदयपुर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है। बच्चों के चाचा देवेंद्र रघुवंशी ने बताया कि डूबने से उनके भतीजे ऋषि रघुवंशी पिता वीरसिंह रघुवंशी (14), उत्तम रघुवंशी पिता महेश रघुवंशी (15) और कृष्णा रघुवंशी पिता महेंद्र (8) निवासी मउली की मौत हुई है।

गहराई का नहीं लगा सके अंदाजा

बच्चे नदी के सुनारी घाट के किनारे पर नहा रहे थे। यहां पर पानी 12-15 फीट गहरा है। उन्हें अंदाजा नहीं था कि यहां इतनी गहराई है। वे जैसे ही नहाने उतरे गहरे पानी में डूब गए। नदी के तेज बहाव में वे करीब 50 फीट तक बहते हुए गहराई में समा गए। सूचना मिलने पर गंजबासौदा एसडीएम विजय राय, एसडीओपी मनोज मिश्रा, तहसीलदार संजीव राय सहित अन्य अफसर भी मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने तीन घंटे की सर्चिंग

गांव के सचिन रघुवंशी ने बताया कि नदी के तेज बहाव में तीनों बच्चे बह गए। सूचना मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों की तलाश शुरू की। लोगों ने पानी में उतरकर सर्चिंग की। उदयपुर पुलिस चौकी को भी सूचना दी। पुलिस ने भी एसडीआरएफ को सूचना दी। टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img