Sunday, September 27, 2026
24.1 C
Bhopal

राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाएंगे केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन

केंद्रीय राज्य मंत्री और केरल के जॉर्ज कुरियन ने नामांकन दाखिल कर दिया है। विधानसभा में इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सुरेश पचौरी, फग्गन सिंह कुलस्ते, राजेंद्र शुक्ल, तुलसी सिलावट, राव उदय प्रताप सिंह मौजूद थे। भाजपा ने मंगलवार को कुरियन के नाम की घोषणा की थी। नामांकन का आज आखिरी दिन है।

विधानसभा में बीजेपी का बहुमत देखते हुए कुरियन का राज्यसभा मे निर्विरोध जाना तय है। वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा सांसद बनने से खाली हुई सीट पर प्रत्याशी बने हैं। इस सीट पर अप्रैल तक 2026 तक का कार्यकाल बचा हुआ है।

केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन आज सुबह विशेष विमान से भोपाल आए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वीडी शर्मा के साथ कुरियन मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। यहां से वे सीएम के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे और नामांकन फॉर्म की ओपचारिकताएं पूरी की। मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री प्रस्तावक के तौर पर नामांकन पर हस्ताक्षर किए।

निर्विरोध चुने जाएंगे

कुरियन मध्यप्रदेश से पहले क्रिश्चियन सांसद होंगे। कांग्रेस के पास राज्यसभा चुनाव लड़ने के लिए संख्याबल नहीं हैं। ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इसलिए जॉर्ज निर्विरोध चुने जाएंगे।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img